IMG 20210117

तृणमूल के जिला सचिव बने अजय, सजल और राजदीप, नेतृत्व ने की घोषणा

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर : राजनैतिक रस्साकसी के बीच जंगल महल में गतिविधियाँ तेज होती जा रही है । टीएमसी और भाजपा समेत तमाम दल कवायद बढ़ाने को मजबूर हैं। रविवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिला मुख्यालय मेदिनीपुर में तृणमूल कांग्रेस की ओर से मीडिया सम्मेलन का आयोजन किया गया, जहां टीएमसी जिला अध्यक्ष अजीत माईती तथा विधायक दीनेन राय समेत बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन में नेतृत्व की ओर से राजदीप गुहा, अजय चटर्जी और सजल राय को पार्टी की जिला समिति का सचिव घोषित किया गया।

विधानसभा चुनाव से ऐन पहले इस बदलाव के मायने तलाशे जा रहे हैं  क्योंकि पार्टी की जिला समिति कुछ महीने पहले घोषित हुई थी। माना जा रहा है कि संगठन में संतुलन साधने के लिहाज से यह बदलाव किया गया है। बता दें कि 2020 में भाजपा के कुछ नेता तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। पद पाने वाले नेता भी इनमें शामिल थे। पाला बदल के बाद से यह कौतूहल बना हुआ था कि संगठन में उन्हें कौन सा पद मिलता है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल के बानीपुर लोक महोत्सव में गायिका का Live Show में अपमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *