Images 2021 06 26T014653.262

#Ajab Gajab : OMG यहाँ 1 साल के लिए किराये पर मिलती है बीवी!

Kolkata : इस देश में ऐसे रीति रिवाज चलन में है कि विश्वास करना भी कठिन है। हमारे भारत देश में प्रथाओं का समावेश है। हमारे भारत देश में हम कितनी भी महिला के शोषण के खिलाफ आवाजें बुलंद क्यों ना कर लें लेकिन आज भी सच्चाई कुछ और हीं है। किराए पर मिलती है बीवी: लड़कियों की खरीद फरोख्त के बारे में तो आपने भी सुना हीं होगा।

ये ऐसी स्थिति है जिसमें महिलाओं को खरीद कर उन्हें जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया जाना आम बात है। लेकिन आपको जानकर बेहद हैरानी होगी कि हमारे भारत देश में एक ऐसी जगह है, जहां महिलाओं को किराए पर अपनी बीवी बनाने का रिवाज है। क्या होती है लड़कियों की कीमत: मध्य प्रदेश भारत का सुप्रसिद्ध समृद्धि राज्य है।

भारत देश के मध्य प्रदेश राज्य के शिवपुरी नाम के स्थान पर ‘धड़ीचा प्रथा’ काफी प्रचलित है। हर साल शिवपुरी नाम के इस जगह पर एक मंडी लगाई जाती है। जहां लड़कियों को किराए पर देने की प्रथा है। 1 साल के लिए किसी भी महिला को यहां आप अपनी बीवी के तौर पर किराए पर ले सकते हैं। लड़कियों की कीमत 15,000 से 25,000 तक होती है।

एक साल की शादी: इस प्रथा में महिलाओं के घरवाले अपनी खुशी से साल भर के लिए किसी अन्य पुरुष को अपनी लड़की को किराए पर दे देते हैं और अपनी लड़की की शादी उस शख्स से करा देते हैं। वो व्यक्ति अगर चाहे तो उस लड़की को 1 साल से ज्यादा समय तक के लिए भी रख सकता है उसके लिए उसे ज्यादा पैसे देने होते हैं।

स्टाम्प पेपर पर होती है शादी: उसके लिए 10 रुपए से लेकर 100 रुपए तक के स्टांप पेपर होते हैं जिस पर सौदेबाजी की पूरी लिखा-पढ़ी की जाती है। मध्य प्रदेश में ये किराये पर बीवी की कुप्रथा आज से नहीं, बल्कि पिछले कई दशकों से लगातार यूं हीं बदस्तूर चली आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 19 =