Images 2022 04 28T171935.912

भीषण और छोटे अभियानों के लिए तैयार रहे वायु सेना: एयर चीफ मार्शल चौधरी

नयी दिल्ली। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने कहा है कि मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति को देखते हुए वायु सेना को ‘शार्ट नोटिस’ पर भीषण और छोटे अभियानों के लिए हमेशा तैयार रहना होगा। एयर चीफ मार्शल चौधरी ने वायु सेना के ‘सैन्य साजो सामान से संबंधित’ सेमीनार को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के अभियानों के लिए सैन्य साजो सामान से संबंधित तौर तरीकों में बदलाव किये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस तरह के परिदृश्य में साजो सामान सहायता प्रदान करना बड़ी चुनौती होगी क्योंकि वायु सेना के पास बेहद विशाल और विविध उपकरण तथा सामान हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह के लॉजिस्टिक्स सिस्टम के लिए हमें सेमीनार में वाजिब सवालों का समाधान करना होगा। कलपुर्जों की उपलब्धता को पूरा करने के बारे में उन्होंने कहा कि इसके लिए मांग और भंडारण के तरीकों की समीक्षा करनी चाहिए। इसके लिए जरूरत आधारित इन्वेंट्री प्रबंधन प्रणाली पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि आपूर्ति में बाधाओं को दूर करने तथा आपूर्ति श्रंखला को बनाये रखने के लिए खरीद रणनीति पर भी नये सिरे से विचार किये जाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें:  भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के जून में बंगाल आने की संभावना

उन्होंने कहा कि हमें छोटी और भीषण लड़ाइयों के लिए तो तैयार रहना ही होगा साथ ही पूर्वी लद्दाख में उत्पन्न लंबे गतिरोध जैसी स्थितियों के लिए भी तैयार रहना होगा। इन दोनों स्थितियों के लिए संसाधनों और परिवहन संबंधी जरूरतों को पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि स्क्वाड्रन से जरूरी सैन्य सामान को अभियानों की जगह पर ले जाने में हवाई अभियान काफी हद तक मददगार होंगे लेकिन इसमें बड़ी चुनौती भी सामने आयेगी। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में सड़कों का इस्तेमाल मुश्किल होगा क्योंकि वहा पहले से सेना का आवागमन बढ जाता है।

इसे ध्यान में रखते हुए हमें एकीकृत सड़क और रेल प्रबंधन योजना बनानी होगी साथ ही असैन्य मालवाहक विमानों के आपात स्थिति में इस्तेमाल पर भी विचार किये जाने की जरूरत है। वायु सेना प्रमुख ने कहा कि सरकार की आत्म निर्भर योजना के तहत सभी महत्वपूर्ण उपकरणों के स्वदेशीकरण की कार्य योजना पर भी काम किये जाने की जरूरत है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  सरकार आमंत्रित करती है तो वार्ता के लिये तैयार हैं किसान : राकेश टिकैत

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  अंडरवर्ल्ड कनेक्शन मामले में नवाब मलिक गिरफ्तार, पूछताछ के बाद ईडी की कार्रवाई
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *