IMG 20251230 WA0013

उन्नाव पीड़िता को न्याय और अरावली पर्वत बचाने के आह्वान के साथ एआईडीएसओ ने मनाया स्थापना दिवस

खड़गपुर। पूरे राज्य तथा देशभर में संघर्षशील छात्र संगठन अखिल भारतीय लोकतांत्रिक छात्र संगठन (एआईडीएसओ) का 72वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व मेदिनीपुर जिले के मेचेदा स्थित जिला कार्यालय में संगठन की राज्य समिति सदस्य एवं पूर्व मेदिनीपुर उत्तर संगठनिक जिले की सचिव निरुपमा बक्सी ने रक्तध्वज फहराया।

शहीद वेदी पर माल्यार्पण संगठन के राज्य समिति सदस्य उत्तम पारुई ने किया। इसके अलावा पाँशकुड़ा में छात्र सभा तथा तमलुक में एक परिचर्चा सभा का आयोजन किया गया। पाँशकुड़ा में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के जिला सभापति शुभजीत अधिकारी सहित अन्य जिला नेतृत्व उपस्थित रहे।

इस अवसर पर छात्र संगठन एआईडीएसओ की ओर से शिक्षा के व्यावसायिकीकरण की साजिश के तहत लाए गए उच्च शिक्षा आयोग विधेयक (उच्च शिक्षा आयोग – वीबीएसए) को रद्द करने की मांग उठाई गई। साथ ही उन्नाव की पीड़िताओं को न्याय दिलाने तथा दोषी भारतीय जनता पार्टी नेता को कड़ी सजा देने की मांग की गई।

इसके अलावा अरावली पर्वतमाला को पर्यावरण-विनाशकारी कॉर्पोरेट पूँजीपति के हाथों सौंपे जाने के विरोध में, शिक्षा-संस्कृति-मानवता की रक्षा तथा सरकारी शिक्षा व्यवस्था को बचाने के आंदोलन को और तेज करने का आह्वान किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 8 =