Medha Rana1

अहान शेट्टी की ‘सनकी’ में मेधा राणा की एंट्री, जोड़ी बनेगी दिलचस्प

बॉलीवुड डेस्क, मुंबई | 03 नवम्बर 2026: अहान शेट्टी की अगली बड़ी फिल्म ‘सनकी’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह है। टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बन रही इस एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्म में अब खूबसूरत अभिनेत्री मेधा राणा की भी एंट्री हो गई है।

मेधा फिल्म में अहान शेट्टी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

मेधा इससे पहले फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन के साथ नजर आई थीं। ‘बॉर्डर 2’ की शानदार सफलता के बाद मेधा अपनी अगली फिल्म को लेकर काफी सोच-समझकर फैसला लेना चाहती थीं।

वह किसी ऐसी बड़ी फिल्म का इंतजार कर रही थीं, जिसमें उन्हें कुछ अलग और दमदार करने का मौका मिले। जब उन्हें ‘सनकी’ की कहानी सुनाई गई, तो उन्हें लगा कि यह वही फिल्म है, जिसका वह इंतजार कर रही थीं।

मेधा की खास तैयारी

मेधा पिछले दो महीनों से इस फिल्म के लिए लगातार तैयारी कर रही हैं। अपने किरदार को बेहतर तरीके से समझने और उसमें पूरी तरह ढलने के लिए उन्होंने कई वर्कशॉप में हिस्सा लिया है। इसके अलावा, किरदार की मांग के मुताबिक उन्होंने खास तैयारी भी की है।

यह भी पढ़ें:  पैन इंडिया फिल्म 'कंतारा : चैप्टर 1' पूर्णता की ओर अग्रसर.......! फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी....!

फिल्म की शूटिंग भोपाल में शुरू हो चुकी है और अब मेधा भी अहान शेट्टी तथा फिल्म की बाकी टीम के साथ शूटिंग में शामिल हो गई हैं।

रोमांस और एक्शन से भरपूर किरदार

फिल्म में मेधा, अहान की प्रेमिका के किरदार में नजर आएंगी। उनका यह किरदार रोमांस, गहरे जज्बात और जबरदस्त एक्शन से भरपूर होगा। मेधा हमेशा से ऐसे ही किरदार की तलाश में थीं, जिसमें उन्हें अभिनय के साथ-साथ एक्शन दिखाने का भी मौका मिले।

पिछले दो महीनों से चल रही उनकी तैयारियां भी इसी किरदार को ध्यान में रखकर की जा रही हैं।

दिलचस्प बात यह है कि ‘बॉर्डर 2’ में अहान और मेधा अलग-अलग कलाकारों के साथ नजर आए थे, लेकिन अब दोनों पहली बार ‘सनकी’ में एक-दूसरे के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। ऐसे में पर्दे पर दोनों की जोड़ी को देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।

2027 की चर्चित एक्शन फिल्म

‘सनकी’ की शूटिंग भोपाल में शुरू हो चुकी है और यह फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली सबसे चर्चित एक्शन फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म की पहली झलक भी आने वाले कुछ दिनों में दर्शकों के सामने आ सकती है।

यह भी पढ़ें:  शीतल शॉ को है भोजपुरी फिल्म का इंतज़ार

इस फिल्म का निर्माण वी द पीपल, रोरिंग रिवर प्रोडक्शंस और पाल्स एंड पीयर्स एंटरटेनमेंट मिलकर कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Anil Bedag Avatar

Anil Bedag

Bollywood Reporter

“अनिल बेदाग मुंबई से बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी और मनोरंजन जगत की ताजा खबरें कवर करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री की गहराई, सेलिब्रिटी अपडेट्स, रिलीज और बैकस्टेज की जानकारी देने में वे माहिर हैं। मुंबई की मनोरंजन दुनिया की हर हलचल को सटीक और रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाते हैं।”

Areas of Expertise: Bollywood, Entertainment & Health
यह भी पढ़ें:  इंग्लिश साइकोलॉजिकल थ्रिलर "डिफरेंट" का पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 12 =