IMG 20251115 WA0021

न्याय, सम्मान और विश्राम का संघर्ष एगरा की महिला परिचारिकाएँ हुईं एकजुट

खड़गपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत एगरा में आज सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका संचालन ‘सारा बांग्ला परिचारिका समिति’ की ओर से किया गया। कार्यक्रम एगरा के अकलबाद 9 नंबर वार्ड में संपन्न हुआ। गीत, कविता-पाठ और नृत्य से पूरा समारोह उल्लासमय बन गया।

समिति से जुड़ी घरेलू कामकाजी महिलाओं (परिचारिकाओं) ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे मेहनत-मजदूरी से घर चलाती हैं, लेकिन सरकारों के बदलने के बावजूद उनके जीवन में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है।

जिला सभापति सबिता दास ने स्वागत भाषण दिया। समिति की राज्य कार्यकारिणी सदस्य असीमा पहाड़ी ने कहा कि ये महिलाएँ जैसे रोज़ रसोई, बर्तन-माँजना और सफाई जैसे एकरस काम करती हैं, वैसे ही वे अपने हक की लड़ाई में भी दृढ़ रहती हैं साप्ताहिक अवकाश, उचित मज़दूरी और श्रमिक की गरिमा की माँग को लेकर आंदोलन करती हैं।

साथ ही, ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों में भाग लेकर वे अपने जीवन में खुशी के पल भी ढूँढ लेती हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अनीता माईती ने बढ़ते महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ‘जागो नारी, जागो अग्निशिखा’ अभियान के तहत महिलाओं को संगठित होकर आगे आना चाहिए।

उन्होंने सभी कार्यरत महिलाओं से इस आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की।पूरे कार्यक्रम का संचालन राज्य समिति की सदस्याएँ स्वप्ना माईती और मीना साहू ने किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − one =