Uproar in Bengal assembly over demand for discussion on women safety

अग्निमित्रा पॉल ने की खेल मंत्री को गिरफ्तार करने की मांग

कोलकाता | 15 दिसंबर 2025 : कोलकाता में फुटबॉलर लियोनेल मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। पश्चिम बंगाल की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने इस घटना पर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए खेल मंत्री और फायर ब्रिगेड मंत्री की गिरफ्तारी की मांग की है।

अग्निमित्रा पॉल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी कोलकाता दौरे का स्वागत करते हुए कहा कि मेसी के कार्यक्रम में हुई अव्यवस्था ने पूरे राज्य को शर्मिंदा किया है।

उन्होंने कहा कि— “लियोनेल मेसी हमारे राज्य में आए और अव्यवस्था को लेकर हमें शर्मिंदगी उठानी पड़ी। ममता बनर्जी ने आयोजक को गिरफ्तार करने की बात कही है, लेकिन यह कार्यक्रम आपके मंत्रालय के तहत आयोजित हुआ था।”

⚡ कार्यक्रम में अव्यवस्था पर तीखा हमला

अग्निमित्रा पॉल ने आरोप लगाया कि—

  • मेसी के आगमन पर खेल मंत्री, उनके परिवार और टीएमसी नेताओं ने उन्हें घेर लिया
  • हजारों रुपये देकर टिकट खरीदने वाले दर्शक मेसी की एक झलक भी नहीं देख पाए
  • स्टेच्यू अनावरण के बाद मेसी को एक घंटे तक मंच पर रोका गया

उन्होंने कहा कि यह स्थिति राज्य सरकार की कुप्रबंधन का परिणाम है।

🌍 “बंगाल की छवि खराब हुई”

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बंगाल की छवि को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा— “दुनिया के कई हिस्सों से लोग मेसी को देखने आए थे, लेकिन उन्हें निराशा मिली। ममता बनर्जी को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।”

उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने टिकट खरीदे थे, उन्हें पैसे वापस किए जाएँ

🏛️ स्टेच्यू विवाद भी उठा

अग्निमित्रा पॉल ने मेसी की प्रतिमा को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि— “आप लोग बंगाल और बंगाली अस्मिता की बात करते हैं, लेकिन आज विवेकानंद की प्रतिमा मेसी की प्रतिमा से छोटी हो गई है।”

🗓️ पीएम मोदी के दौरे का जिक्र

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 दिसंबर को कोलकाता आ रहे हैं, और राज्य में राजनीतिक माहौल उनके दौरे से पहले और गर्म हो गया है। पीएम मोदी बहुत सारी योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी का मतलब उन्नयन है, भाजपा मतलब विकास और इसीलिए पीएम मोदी पश्चिम बंगाल आ रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =