Images 2021 03 11T212144.995

ममता बनर्जी के घायल होने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी, यहां पढ़ें

कोलकाता : नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घायल होने के बाद राज्य में राजनीति गरमा गई है। बुधवार को तृणमूल ने इस हमले के पीछे अपने राजनीतिक विरोधियों को दोषी ठहराते हुए इसे साजिश करार दिया, जो कि बनर्जी को बंगाल के लोगों से मिली जोरदार प्रितिक्रिया के चलते रची गई। तृणमूल के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, “इस र्दुभावना पूर्व घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर मामला दर्ज होना चाहिए। घटना के 30 मिनट के अंदर ही जो बयान आए, वे निंदनीय हैं।”

ओ ब्रायन ने यह नाराजगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी के उस बयान के बाद जताई, जिसमें उन्होंने कहा था, “बनर्जी हमले का बहाना बनाकर सहानुभूति हासिल करने की कोशिश कर रही हैं।”हालांकि, चौधरी के बयानों को उनकी ही पार्टी के नेता अभिजीत मुखर्जी ने एक ट्वीट करके पलट दिया। उन्होंने ट्वीट में कहा, “मैं दीदी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं! इसके पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए। दीदी, अभी आपको आगे बढ़ने के लिए बड़ी लड़ाई लड़नी है, आप निश्चित तौर पर विजयी हों। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं, एक बार फिर आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

यह भी पढ़ें:  टीएमसीएमसी पदाधिकारियों ने बढ़ाई सक्रियता

उधर भाजपा ने कहा है कि यह एक दुर्घटना हो सकती है, वैसे नंदीग्राम ममता बनर्जी से नाराज है। पार्टी ने कहा, “बनर्जी इस घटना के लिए बेवजह दोषी ठहरा रही हैं क्योंकि मौके पर मौजूद गवाहों ने इसे एक्सीडेंट बताया है। ऐसा लगता है कि जब उनका ड्राइवर कार मोड़ रहा था, तब उनका एक पैर दरवाजे के बीच आ गया।” बनर्जी अब कोलकाता के एक अस्पताल में हैं और उनके पैर प्लास्टर चढ़ा हुआ है, ऐसा लगता है कि उन्हें ठीक होने में कुछ दिन लग सकते हैं।

कोलकाता जाने से ठीक पहले 66 वर्षीय तृणमूल सुप्रीमो ने बुधवार को मीडिया से कहा था कि उन्हें बिरुलिया अंचल में 4-5 लोगों ने धक्का दिया था और उनकी कार का दरवाजा बंद कर दिया था। उस समय उसके आसपास कोई पुलिस कर्मी नहीं था। एक एसयूवी की अगली सीट पर बैठीं ममता अपने पैर की इशारा करते हुए कह रही हैं कि, “देखें यह कैसे सूजा हुआ है।”जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि यह एक सुनियोजित हमला है, तो उन्होंने कहा, “बेशक यह एक साजिश है .. मेरे आसपास कोई पुलिसकर्मी नहीं थे।” इस दौरान उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत भी की।

यह भी पढ़ें:  नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए देबराज बर्मन ने किया चुनाव प्रचार

नंदीग्राम में नामांकन दाखिल करने के बाद उनकी एक रात वहीं रुकने की योजना थी लेकिन इस घटना के बाद उन्हें 130 किमी दूर कोलकाता वापस जाना पड़ा।बता दें कि ममता बनर्जी ने बुधवार को नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनावी समर में उतरने के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के बाद हल्दिया में 2 किलोमीटर लंबे रोड शो में हिस्सा लिया था।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  प्रशांत किशोर के वायरल ऑडियो टेप मामले में तृणमूल ने दी प्रतिक्रिया, देखें क्या कहा tmc ने
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 4 =