ISF

विधानसभा के बाद अब लोकसभा चुनाव भी लड़ेगी आईएसएफ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तमाम प्रतिकूल हालातो के बावजूद 2021 के विधानसभा चुनाव में दक्षिण 24 परगना के भांगड़ से जीत दर्ज करने वाले आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी ने अब लोकसभा चुनाव में भी किस्मत आजमाने का फैसला कर लिया है। पार्टी सूत्रों ने बताया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में आईएसएफ कम से कम 12 लोकसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। खास तौर पर मुर्शिदाबाद, मालदा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा हुगली और हावड़ा की अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर किस्मत आजमाने की योजना है।

पार्टी सूत्रों ने यह भी बताया है कि नौशाद सिद्दीकी ने इस संबंध में फुरपूरा शरीफ के पीरजादा समेत अन्य अल्पसंख्यक चेहरों से बात की है। ऐसे लोगों के साथ उनकी मीटिंग हुई है जो राज्य में अल्पसंख्यकों के वोट की दिशा तय करते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस फैसले से सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इससे अंतत: भारतीय जनता पार्टी को ही लाभ होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:  बांग्ला कवि सुनील माझी की कविता

दरअसल राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के समय अल्पसंख्यकों का समग्र वोट तृणमूल कांग्रेस की झोली में ही जाता रहा है। लेकिन 2021 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद से जिस तरह से नौशाद सिद्दीकी ने पूरे राज्य में तृणमूल के नाक में दम किया है उसके बाद अगर 2024 के विधानसभा चुनाव में वह मैदान में उतरते हैं तो निश्चित तौर पर यह अल्पसंख्यकों के वोट बैंक में बदलाव का एक कारण बन सकता है।

बहरहाल फिलहाल यह तय नहीं है कि कहां-कहां से पार्टी चुनाव लड़ेगी। लेकिन पार्टी के सूत्रों ने बताया है कि राज्य के उन तमाम अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र में किस्मत आजमाने की योजना है जहां अल्पसंख्यक मतदाता चुनाव की दिशा तय करते हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  Weather update: दक्षिण बंगाल में कल से मौसम में सुधार का पूर्वानुमान
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  शुभेंदु के जवाब में तृणमूल ने भी तय की तारीख, कुणाल ने कहा : दो जनवरी महत्वपूर्ण दिन
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *