खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर तहसील के दांतन एक नंबर ब्लॉक के शरशांक लोकल कमेटी कार्यालय, जो 1995 में स्थापित हुआ था, 12 साल के लंबे अंतराल के बाद आज से फिर से सक्रिय हो गया।
2011 में वाममोर्चा सरकार के सत्ता से बाहर होने और 2013 के पंचायत चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस समर्थकों पर इस कार्यालय पर हथियारबंद हमले का आरोप लगा था।
हमले में लूटपाट और तोड़फोड़ से दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था। कुहुरा गांव क्षेत्र में फैले हिंसा और आतंक के माहौल के कारण यह कार्यालय लंबे समय से बंद पड़ा हुआ था।
अब स्थानीय लोगों की पहल पर शालिकोठा चार नंबर इलाके में इसे चुनाव कार्यालय के रूप में दोबारा शुरू किया गया है। इससे पहले भी तृणमूल पर शहीद बेदी में तोड़फोड़ का आरोप लग चुका है।
कार्यक्रम में केशियाड़ी विधानसभा सीट से वाममोर्चा (सीपीआईएम) उम्मीदवार मोलिना मुर्मू, जिला सचिव मंडल सदस्य सबुज घोराई, जिला कमेटी सदस्य रामचंद्र राउल, मनोहरपुर एरिया कमेटी सचिव अमल दास और राधेश्याम गिरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
कार्यालय के पुनः सक्रिय होने से दांतन क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

