Adhir Ranjan Chowdhury

30 साल बाद विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार अधीर रंजन चौधरी

कोलकाता | 19 मार्च 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी लगभग 30 साल बाद विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार नजर आ रहे हैं।

अधीर रंजन ने स्वयं संकेत दिया कि अगर पार्टी उन्हें जिम्मेदारी देती है, तो वे कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने कहा, “पार्टी के हर बड़े नेता को चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है। अगर पार्टी मुझे जिम्मेदारी देती है, तो मैं विधानसभा में कांग्रेस से उम्मीदवार बनूंगा।”

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस उन्हें मुर्शिदाबाद जिले की बहरामपुर विधानसभा सीट से उतार सकती है, जो अधीर रंजन का गढ़ मानी जाती है।

करीब 30 साल बाद विधानसभा में वापसी

अधीर रंजन चौधरी आखिरी बार 1996 में कांग्रेस के टिकट पर बहरामपुर से विधायक चुने गए थे। उसके बाद वे लोकसभा और राज्यसभा में सक्रिय रहे। अब 2026 में विधानसभा में वापसी उनकी राजनीतिक करियर की नई शुरुआत हो सकती है।

TMC ने उड़ाया मजाक

तृणमूल कांग्रेस के नेता जॉय प्रकाश मजूमदार ने इस पर तंज कसते हुए कहा, “अधीर रंजन राजनीति से रिटायर हो चुके हैं। अगर वे उम्मीदवार बने, तो उनके पीछे बीजेपी का पैसा होगा।”

यह भी पढ़ें:  “सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन BJP पर नहीं”

मजूमदार ने यह भी कहा कि कांग्रेस अब बंगाल में नाममात्र की पार्टी रह गई है।

चुनावी माहौल गरमाया

यह खबर ऐसे समय में आई है जब सभी दल अपनी पहली सूचियां जारी कर चुके हैं और मुर्शिदाबाद जैसे संवेदनशील जिलों में मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है।

अधीर रंजन की उम्मीदवारी से कांग्रेस को बंगाल में कुछ मजबूती मिल सकती है, लेकिन TMC और BJP दोनों इसे लेकर आक्रामक रुख अपना रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *