Actress Suchandra X Vania will enter Bollywood....!

बॉलीवुड में दस्तक देगी अभिनेत्री सुचंद्रा एक्स वानिया….!

काली दास पाण्डेय, मुम्बई। बंगाल फिल्म इंडस्ट्री में अपनी कला से दर्शकों को प्रभावित करने वाली अभिनेत्री सुचंद्रा एक्स वानिया इन दिनों अपनी अति महत्वाकांक्षी फिल्म ‘द गरुणा’ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। ‘द गरुणा’ रहस्य, रोमांच, प्राचीन इतिहास, दंतकथाओं और मायथोलॉजी से जुड़ी संदेशात्मक कहानी है।

इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी। पश्चिम बंगाल के एक छोटे से कस्बे से निकल कर बॉलीवुड में उड़ान भरने वाली सुचंद्रा एक्स वानिया अभिनय के साथ-साथ निर्देशन और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एक्टिव रहते हुए बंगाल फिल्म इंडस्ट्री में अपनी विशिष्ट छवि कायम कर चुकी हैं।

🌟 सुचंद्रा का सिनेमाई सफर:

  • बंगाली फिल्मों, वेब सीरीज़ और शॉर्ट फिल्मों में अभिनय: ‘डाइट’ (Hotstar), ‘पथ जदि ना सेश होय’ (Klikk), ‘बालुकाबेला.कॉम’ (Zee5), ‘कोलकाताय कोलंबस’ (SonyLiv)
  • निर्देशन में उल्लेखनीय कार्य: ‘पूरब पश्चिम दक्षिण उत्तर आशबेई’ और ‘सूर्पनखा आगोमोन’, जिसे कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सराहा गया
  • न्यूयॉर्क फिल्म अकेडमी से निर्देशन की पढ़ाई
  • खुद की प्रोडक्शन कंपनी: वानिया ग्रुप ऑफ कंपनी

Actress Suchandra X Vania will enter Bollywood....!

उनकी खुद की प्रोडक्शन हाउस ‘वानिया ग्रुप ऑफ कंपनी’ है जिसके बैनर तले फिल्मों का निर्माण होता है। बतौर अभिनेत्री उन्होंने कई बंगाली फिल्मों, वेब सीरीज़ और शॉर्ट फिल्मों में काम किया है जिनमें ‘डाइट’ (हॉटस्टार), ‘पथ जदि ना सेश होय’ (क्लिक्क),

‘बालुकाबेला.कॉम’ (जी5), ‘बोंकु बाबु’ (जी5), ‘जमाई बोरन’, ‘नॉट अ डर्टी फिल्म’ (क्लिक्क), ‘चोतुष्कोण’ (प्राइम वीडियो), ‘कंडीशन्स अप्लाई’ (प्राइम वीडियो), ‘कोलकाताय कोलंबस’ (सोनी लिव), ‘नीलाचले किरीटी’, ‘सूर्यो पृथिबीर चारिदिके घोरे’ और ‘पूरब पश्चिम दक्षिण उत्तर आशबेई’ उल्लेखनीय हैं।

यह भी पढ़ें:  एक अक्टूबर को होगा नुसरत जहांन की फिल्म 'एसओएस कोलकाता' का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर

🎥 ‘द गरुणा’ क्या है?

  • एक स्पिरिचुअल थ्रिलर, जिसमें प्राचीन इतिहास, दंतकथाएँ और आधुनिक संदेश का समावेश होगा
  • सुचंद्रा इसमें मुख्य भूमिका के साथ-साथ निर्देशन भी करेंगी
  • फिल्म का उद्देश्य है: मनोरंजन के साथ संस्कृति और परंपरा को जोड़ना

निर्देशन में सुचंद्रा एक्स वानिया ने सबसे पहले अपने प्रोडक्शन की फिल्म ‘पूरब पश्चिम दक्षिण उत्तर आशबेई’ का क्रिएटिव डायरेक्शन किया, जो एक बड़े बजट की बंगाली स्पिरिचुअल थ्रिलर फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।

इसके बाद उन्होंने ‘सूर्पनखा आगोमोन’ (The Arrival of Shurpanakha) का निर्देशन किया। यह फिल्म 2022 में कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई और अलग-अलग कैटेगरी में 10 से भी अधिक पुरस्कार जीत चुकी है।

17 मिनट की इस शॉर्ट फिल्म में माता सीता और शूर्पणखा के संवाद और भावनाओं को दिखाया गया है। इसकी शूटिंग पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और बांकुड़ा जिलों में हुई थी और इसमें छाऊ कलाकारों, आदिवासी और नए कलाकारों को अवसर दिया गया था।

 

दक्षिण कोलकाता की पृष्ठभूमि से आने वाली सुचंद्रा को बचपन से ही कला और फिल्म निर्माण का वातावरण मिला। उनके पिता को फोटोग्राफी का शौक था और उनके आसपास फिल्म और स्क्रिप्ट पर चर्चाएँ होती थीं।

बारहवीं कक्षा के दौरान उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म में अभिनय किया और वहीं एक निर्देशक ने उन्हें देखा और अपनी फिल्म का हिस्सा बनाया जहाँ से उनके फिल्मी कैरियर की शुरुआत हुई। हालांकि वह पहले अभिनेत्री बनना चाहती थीं, लेकिन निर्देशन और फिल्म निर्माण की इच्छा हमेशा उनके मन में रही।

यह भी पढ़ें:  ग्लैमर और करियर का संतुलन बनी नायरा बनर्जी की पहचान

सुचंद्रा एक्स वानिया ने निर्देशन की पढ़ाई न्यूयॉर्क फिल्म अकेडमी से की है और सुजीत रॉय इंस्टीट्यूट से निर्देशन की बारीकियों को भी सीखा है। आज सुचंद्रा एक्स वानिया बतौर अभिनेत्री और निर्देशक कई पुरस्कारों से सम्मानित हैं। वह समाज सेवा में भी सक्रिय रहती हैं और गरीबों व ज़रूरतमंदों की सहायता करती हैं।

उनका मानना है कि फिल्मों में मनोरंजन के साथ संस्कृति, इतिहास और परंपरा का समावेश होना चाहिए ताकि सिनेमा के माध्यम से लोगों को नई और वास्तविक जानकारियाँ मिलें। वर्तमान में वह बंगला प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ दो हिंदी फिल्मों पर काम कर रही हैं।

सुचंद्रा एक्स वानिया कहने से ज़्यादा करने में विश्वास रखती हैं। उनका कहना है कि अभी तो सफर की शुरुआत है, मंज़िल तक पहुँचना बाकी है और वहाँ वे अपने स्वाभिमान और शर्तों के साथ पहुँचेंगी। फिलहाल सुचंद्रा एक्स वानिया अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  आशिकी 3 में काम करेंगे कार्तिक आर्यन
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =