Actress Payal Rohatgi shines at LA Fashion Week

सात समंदर पार एलए फैशन वीक में चला एक्ट्रेस पायल रोहतगी का जलवा

  • पहली बार इस फैशन वीक के रैंप पर चली हसीना 

मुंबई (अनिल बेदाग) : एक्ट्रेस और अब एक बिज़नेस विमेन के रूप में अपनी एक खास पहचान बना रही अभिनेत्री पायल रोहतगी अब भारत ही नही बल्कि विदेशों में भी धूम मचा रही हैं। रियलिटी शोज में अपने बेबाकपन से चारो खाने चित्त कर देनेवाली ये दबंग हसीना, अब सात समंदर पार अपनी अदाओं से कर रही हैं सबको खामोश।

जी हां, एलए फैशन वीक  के रैंप पर पहली बार चलकर पायल ने अपनी सादगी और सरलता का प्रमाण दिया। ब्लैक रंग के खूबसूरत 3 पीस ड्रेस में पायल का जलवा देखने लायक हैं। आपको बता दे कि एलए फैशन वीक में पायल अपना डेब्यू कर चुकी हैं।

इतना ही नही पायल रोहतगी को इंटरनेशनल इनोवेटर्स अवार्ड से भी नवाजा गया जिसे समाज में  एक नई सोच और एक नए सुधारक के तौर पर दिया जाता हैं। पायल  हाल ही में फ़ूड इंडस्ट्री में हेल्थी हसल के नाम से एक बिज़नेस महिला के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं।

यह भी पढ़ें:  शम‍िता शेट्टी ने खुलकर की प्रीमैनोपॉज पर बात

महिलाओं के हित लिए अपनी आवाज़ उठानेवाली और हमेशा से महिला शशक्तिकरण पर जोर देनेवाली पायल ने संग्राम सिंह के गाँव हरियाणा के महिलाओं को लेकर अपने दुख व्यक्त किया।

Actress Payal Rohatgi shines at LA Fashion Week

हाल ही में हरियाणा में एक खास मौके पर  पायल और संग्राम सिंह पहुचे थे जहाँ पर पायल ने हरियाणा में अब तक चली आ रही महिलाओं के घूंघट प्रथा पर एक बात कही। पायल ने कहा कि,” मैं जब भी संग्राम जी के गाँव हरियाणा आती हूं जहाँ घूंघट की प्रथा अभी तक हैं जिसे देखकर मैं शॉक हो गयी।

मुझे लगता है कि एक तरफ जहां हरियाणा से ऐसे हीरे निकल रहे हैं जो खेल जगत में अपना एक खास नाम बना रहे हैं वहाँ दूसरी तरफ अपने आप को घूंघट में रखना मुझे अचरज होता है। मुझे लगता हैं कि यहां के लोगों को लड़कियों की पढ़ाई पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देना चाहिए उन्हें घूंघट की आड़ में न ढके और बेबाकी से इस खूबसूरत दुनिया का स्वागत कर इसे अपने हुनर से और खूबसूरत बनाये। “

यह भी पढ़ें:  बंगाल में तेज रफ्तार पुलिस वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  फूजी फिल्म इंडिया इंस्टैक्स की ब्रांड एंबेसडर बनी कृति सेनन
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *