50b4d7b2 45b3 4c3a 9200 4ea5bec9977c

अभिनेता प्रत्युष मिश्रा को मिला ‘यंग अचीवर्स अवार्ड’

काली दास पाण्डेय, मुंबई । मुंबई की बहुचर्चित प्रकाशन समुह ‘गऊ भारत भारती’ द्वारा आयोजित यंग एचीवर अवार्डस समारोह पिछले अँधेरी के रहेजा क्लासिक क्लब में संपन्न हुआ। प्रकाशन समूह के संचालक संजय अमान के द्वारा आयोजित इस समारोह में बहुत से युवा प्रतिभाओं को यंग अचीवर्स अवार्डस दे कर सम्मानित किया गया। ‘गऊ भारत भारती’ प्रकाशन समूह के द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में क्रियाशील युवा प्रतिभाओं को ‘यंग अचीवर्स अवार्ड’ दे कर सम्मानित किया जाता है।

इसी क्रम में सिनेमा जगत और संगीत जगत से जुड़े नवोदित सिने अभिनेता प्रत्युष मिश्रा को वर्ष 2022 का ‘गऊ भारत भारती’ यंग एचीवर अवार्डस दे कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान के कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार पाल के हाथों प्रदान किया गया। इस अवसर पर भाजपा सचिव आर.यू. सिंह, ज्ञानमूर्ति शर्मा, डॉ. खालिद शेख, राजश्री तुडेयेकर आदि लोग मंच पर मौजूद रहे। e012892f-110c-4af4-b6df-9f73ee218097

उत्तर प्रदेश की धरती से जुड़े प्रत्युष मिश्रा प्रयागराज के रहने वाले हैं। बॉलीवुड में कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद आज वह किसी परिचय के मोहताज़ नहीं है। नवोदित अभिनेता प्रत्युष मिश्रा को ‘यंग अचीवर्स अवार्ड’ उनकी आने वाली फिल्म ‘प्रेम हिंदुस्तानी’ के लिए दिया गया इस फिल्म की निर्मात्री समिता पांडेय उर्फ़ रिशिता हैं। उनकी दूसरी फिल्म ‘भाभी माँ’ है जो अभी से भोजपुरी फिल्म जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। ‘कृष्णा की मेहँदी’ भी उनकी आने वाली फिल्मों में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 4 =