बिजनेस डेस्क, कोलकाता | 23 सितम्बर 2026: ई-कॉमर्स और मार्केटप्लेस कारोबार से जुड़ी ऐसवेक्टर लिमिटेड का आईपीओ 25 सितंबर 2026 को खुलने जा रहा है। कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹1 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड ₹30 से ₹32 तय किया है।
निवेशक 29 सितंबर तक इस इश्यू में बोली लगा सकेंगे, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 24 सितंबर को खुलेगी।
इश्यू का आकार
आईपीओ में कंपनी ₹287 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू जारी करेगी। इसके अलावा मौजूदा शेयरधारकों की ओर से 4,15,62,500 इक्विटी शेयरों तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है।
आवेदन की शर्तें
निवेशकों के लिए न्यूनतम बोली 468 शेयरों की होगी और इसके बाद 468 शेयरों के गुणक में बोली लगाई जा सकेगी।
जुटाई गई राशि का उपयोग
फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी अपने मार्केटप्लेस कारोबार के मार्केटिंग और बिजनेस प्रमोशन, टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी लागत, अधिग्रहण के जरिए गैर-जैविक वृद्धि और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे आईपीओ से संबंधित आधिकारिक दस्तावेजों को ध्यान से पढ़कर ही निवेश का निर्णय लें।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।


