खड़गपुर : भाजपा का आरोप है कि पूर्व मेदिनीपुर जिले के खेजुरी में खेजुरी-2 ब्लॉक के पंचायत समिति अध्यक्ष उदयशंकर मैती को 16 जुलाई को तृणमूल कांग्रेस पार्टी पुलिस ने झूठे आरोप में गिरफ्तार कर लिया.
शुक्रवार को कांथी लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद सौमेंदु अधिकारी एवं खेजुरी विधानसभा विधायक शांतनु प्रमाणिक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की.
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को जागीरदार के रूप में इस्तेमाल कर तृणमूल कांग्रेस यह सब कर रही है.
कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता समर्थकों को अन्याय के खिलाफ न्याय के लिए खड़े होने और पश्चिम बंगाल में सुशासन की नई सुबह लाने से नहीं रोक पाएंगी. लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी की जीत अवश्यंभावी है.
कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।
Areas of Expertise:
Sports, Politics & West Bengal