तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। एबीटीए (ऑल बंगाल टीचर्स एसोसिएशन) की पूर्व मेदिनीपुर जिला शाखा के अंतर्गत आने वाले एगरा महकमा का 11वां त्रैवार्षिक सम्मेलन बालीघाई क्षेत्रीय शाखा के बालीघाई उत्सव भवन में आयोजित किया गया।
सम्मेलन की शुरुआत एक मनमोहक रैली से हुई, जो बालीघाई बाजार का परिक्रमा करने के बाद सूर्य की रोशनी में झंडा फहराकर आरंभ किया गया।
सम्मेलन संचालन के लिए पार्थ सारथी दे को अध्यक्ष बनाकर, बादल शासमल, हरेंद्रनाथ राय और गौरी मिश्र माईति को शामिल करते हुए अध्यक्ष मंडली का गठन किया गया।

सम्मेलन का उद्घाटन संगठन के जिला सचिव राणा भट्टाचार्य ने किया। महकमा सचिव असीम कुमार प्रधान ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और महकमा कोषाध्यक्ष विश्वजीत पंडित ने आय-व्यय का विवरण रखा।सचिवीय प्रतिवेदन पर कुल 10 प्रतिनिधियों ने चर्चा की।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए दीपक कुमार प्रधान और “12 जुलाई समिति” के संयुक्त संयोजक नयन पंडा ने शुभकामनाएं दीं। समापन भाषण एबीटीए की राज्य वर्किंग एंड फाइनेंस कमेटी के सदस्य विधान चंद्र धारा ने दिया।
सम्मेलन में जिला अध्यक्ष असीम कुमार माईति, जिला सचिव मंडली के सदस्य सुशांत कुमार घोष, केंद्रीय परिषद सदस्य शंकर भुइयाँ, पूर्व जिला अध्यक्ष निमाई चरण भुइयाँ, जिला सचिव मंडली के पूर्व सदस्य समीेर कुमार सामंत और केंद्रीय परिषद के पूर्व सदस्य अनादी नंदन रथ उपस्थित थे।
सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, अध्यक्ष मंडली की ओर से पार्थ सारथी दे ने सम्मेलन के अंत की घोषणा की।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



