यूपी में करीब 7000 अपंजीकृत मदरसे मिले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से ही जुड़ी एक और ख़बर है जिसमें मदरसों पर किए गए सर्वे के नतीजों के बारे में बताया गया है। अंग्रेज़ी अख़बार हिंदुस्तान टाइम्स लिखता है कि राज्य में हुए सर्वे में 7189 मदरसों को अपंजीकृत पाया गया है। इन मदरसों में 16 लाख छात्र पढ़ाए जाते हैं। उत्तर प्रदेश एजुकेशन बोर्ड के अध्यक्ष इफ़्तिखार अहमद जावेद ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन मदरसों में करीब तीन हज़ार शिक्षक और अन्य स्टाफ़ काम करता है।

इफ़्तिखार अहमद जावेद सर्वे ने इन नतीजों को हकीकत से पर्दा उठाने वाला बताया है। उत्तर प्रदेश मदरसा एजुकेश बोर्ड के मुताबिक राज्य में 16513 पंजीकृत मदरसे हैं जिनमें 20 लाख छात्र पढ़ते हैं। इनमें से 560 मदरसों को यूपी सरकार से मदद मिलती है। अपंजीकृत मदरसों, उनके फंड, आय के स्रोत, उन्हें चलाने वाली संस्थाओं और क्या पढ़ाया जा रहे है।

ये पता करने के लिए 10 सितंबर को इस सर्वे की शुरुआत हुई थी। इफ़्तिखार अहमद जावेद का कहना है, ”इन (अपंजीकृत) मदरसों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि अब भी और जानकारियां सामने आ रही हैं। अगले कुछ दिनों में बहराइच और गोंडा में भी सर्वे किया जाएगा। यहां भारी बारिश के कारण सर्वे रुक गया था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *