खड़गपुर। राज्य में अब किसी भी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे, मुख्यमंत्री और बिजली मंत्री की इस घोषणा को ‘बिजली उपभोक्ताओं के आंदोलन की जीत’ बताते हुए पूर्व मेदिनीपुर जिले के तमलुक अस्पताल मोड़, नंदकुमार में बिजली उपभोक्ताओं के संगठन ऑल बंगाल इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर्स एसोसिएशन “अबेका” की ओर से अभिनंदन सभा आयोजित की गई।
इस अवसर पर बोलते हुए एसोसिएशन के जिला नेताओं महसिन अली खान, शंकर मालाकार, सनजीत माईती, प्रणव माईती आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इसके अलावा मेचेदा, चंडीपुर, खांची, नोनाकुड़ी, पांशकुड़ा, मनसापुकुर हाट, भोगपुर, नंदकुमार, एगरा, जंफुली आदि स्थानों पर भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन कार्यक्रमों में बोलते हुए प्रदीप दास, नारायण चंद्र नायक आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने से बिजली उपभोक्ताओं का काफी शोषण होता। ऐसे ही जन आंदोलनों से जनहित के मुद्दों पर हमें आगे भी जीत हासिल करने होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



