Images 2021 12 05T120315.932

अभिजीत बनर्जी ने भारत की अर्थव्यवस्था पर जाहिर की चिंता, बोले-देश के लोग झेल रहे हैं ‘मुश्किलें’

कोलकाता। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भारत के लोग ‘काफी मुश्किलें’ झेल रहे हैं और देश की अर्थव्यवस्था अब भी 2019 के स्तर से नीचे हैं। अभिजीत बनर्जी ने कहा, अर्थव्यवस्था की इस स्थिति की वजह से लोगों की ‘छोटी आकांक्षाएं’ और छोटी होती जा रही हैं।अभिजीत बनर्जी ने अहमदाबाद यूनिवर्सिटी के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को अमेरिका से वर्चुअल तरीके से संबोधित किया।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी हालिया पश्चिम बंगाल यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘आप (छात्र-छात्राएं) ऐसे स्थान पर हैं, जहां आप वापस दे सकते हैं। समाज को इसकी जरूरत है। हम भारत में काफी ‘परेशानी’ की स्थिति में हैं। बनर्जी ने कहा, ‘‘मैं काफी कम समय के लिए पश्चिम बंगाल के ग्रामीण इलाके में रहा। सभी आकांक्षाएं टूट चुकी हैं। छोटी आकांक्षाएं या उम्मीदें अब और छोटी हो गई हैं।’’

यह भी पढ़ें:  अब गोवा में तृणमूल की जड़े जमाना चाहती है ममता बनर्जी!

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था अब भी 2019 के स्तर से नीचे है। ‘‘हम यह नहीं जानते कि कितनी नीचे है, लेकिन यह काफी निचले स्तर पर है। मैं इसके लिए किसी को दोष नहीं दे रहा, सिर्फ अपनी बात कह रहा हूं।’’ उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने करियर का चुनाव करते समय परिवार और समाज के दबाव में नहीं आएं।

अभिजीत बनर्जी ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान उन्हें छात्र आंदोलन के कारण 10 दिन तिहाड़ जेल में रहना पड़ा था। उन्होंने बताया कि जब वह तिहाड़ जेल से बाहर आए, तो बड़े-बुजुर्गों ने कहा कि उनका करियर चौपट हो जाएगा। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी या अमेरिका उन्हें अपने यहां नहीं आने देंगे।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  समलैंगिक रोल निभाने पर बोली जरीन, बस प्यार के इमोशन के प्रति ईमानदार
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  कोलकाता : पुलिस कांस्टेबल की मौत से नाराज सहकर्मियों ने किया प्रदर्शन
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =