कोलकाता। सावन के पावन महीने में अपने गीतों से श्रोताओं के दिलों पर राज करने वाले गीतकार अशोक कुमार वर्मा का नया भक्ति गीत “आयो रे गणपति बप्पा” रिलीज हो चुका है। इस गीत को स्वर दिया है लोकप्रिय गायिका स्वास्तिका मिश्रा ने, जबकि इसे प्रस्तुत किया है। BRM (bhakti) के बैनर तले।
अशोक वर्मा के पहले के गीत “जरा सा साइड दियो रे” और “भोले बाबा पार करेगा” ने अपार सफलता हासिल की थी और करोड़ों श्रोताओं तक पहुंचे थे। ऐसे में गणपति बप्पा को समर्पित उनका नया गीत भी भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बनता दिखाई दे रहा है।
गीतकार अशोक वर्मा की रचनाएँ पहले भी चर्चाओं में रही हैं। उनका लिखा हुआ गीत “मार कटारी मर जाउ” मशहूर गायक कुमार शानू ने गाया था, वहीं बिनोद राठौर जैसे दिग्गज गायक ने भी उनकी लेखनी की सराहना की है।
गीत कंपनी के डायरेक्टर विश्वजीत साऊ का कहना है कि “अशोक वर्मा के शब्दों में जादू है। उनके लिखे गीतों को हमेशा मिलियन में दर्शकों का प्यार मिलता है। इस बार भी हमें विश्वास है कि ‘आयो रे गणपति बप्पा’ लोगों के दिलों पर छा जाएगा।”
भक्ति और संगीत का संगम बना यह गीत न सिर्फ गणेश भक्तों को भाने वाला है बल्कि आने वाले त्योहारों की रौनक को और भी बढ़ाने वाला है।
ताज़ाhttps://youtu.be/K9YBqI3C5t0 समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

