IMG 20220521 WA0008

आमिर-करीना की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज, देखने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और अभिनेत्री करीना कपूर की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म लाल सिंह चड्ढा का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम18 स्टूडियोज द्वारा निर्मित ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नागा चैतन्य और मोना सिंह की भी अहम भूमिका है।

फिल्म लाल सिंह चड्ढा वर्ष 1994 में प्रदर्शित अमेरिकी फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ का रीमेक है। फिल्म लाल सिंह चड्ढा को भारत के 100 से अधिक स्थानों पर शूट किया गया है। लाल सिंह चड्ढा में भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं जैसे इमरजेंसी, 1983 क्रिकेट विश्व कप, ऑपरेशन ब्लू स्टार, रथ यात्रा और 1999 का कारगिल युद्ध आदि को दिखाया जाएगा। यह फिल्म 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:  77वीं जयंती पर किंवदंती पत्रकार को सादर स्मरण, हिंदी पत्रकारिता के महानायक सुरेंद्र प्रताप सिंह - केशव भट्टड़

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 17 =