IMG 20260815 WA0172

मेदिनीपुर में तिरंगे की लहर, देशभक्ति के रंग में रंगा जंगल महल

‘हर घर तिरंगा’ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का दिया संदेश

संवाद सूत्र, खड़गपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूरा जंगल महल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कल शाम मेदिनीपुर शहर में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश देते हुए भव्य ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर हजारों लोग इस यात्रा में शामिल हुए और देशभक्ति के नारों एवं गीतों से शहर का वातावरण गुंजायमान कर दिया।

मेदिनीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. शंकर कुमार गुछाईत की पहल पर आयोजित इस तिरंगा यात्रा में शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विधायक के साथ पूर्व सैनिक, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी सौम्य शंकर षड़ंगी, चिकित्सक, शिक्षक तथा विभिन्न पेशों से जुड़े नागरिक राष्ट्रीय ध्वज हाथों में लेकर पदयात्रा में शामिल हुए।

यात्रा मेदिनीपुर कॉलेज मैदान से शुरू हुई और गोलकुआं, बटतला, केरानीतला तथा एलआईसी मोड़ से गुजरते हुए पुनः कॉलेज मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। देशभक्ति गीतों और नारों के बीच तिरंगे के साथ आगे बढ़ते लोगों ने पूरे शहर में राष्ट्रीय गौरव और एकता का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें:  वरिष्ठ फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय को मिला बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों और शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। नेताजी सुभाषचंद्र बोस, शहीद मातंगिनी हाजरा और अमर शहीद खुदीराम बोस के संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।

‘हर घर तिरंगा’ यात्रा के माध्यम से आयोजकों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करने के साथ ही आम लोगों को स्वतंत्रता के महत्व से जोड़ने का संदेश दिया। बच्चों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और विभिन्न सामाजिक वर्गों की भागीदारी ने आयोजन को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप प्रदान किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जंगल महल की धरती पर उमड़ा यह देशभक्ति का उत्साह न केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को प्रदर्शित करता दिखा, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति लोगों की प्रतिबद्धता का भी संदेश देता नजर आया।IMG 20260815 WA0169

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

तारकेश कुमार ओझा Avatar
यह भी पढ़ें:  पान समाज में जागरूकता अभियान के तहत बैठक संपन्न

तारकेश कुमार ओझा खड़गपुर ब्यूरो के प्रमुख हैं। खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों से राजनीति, स्थानीय घटनाओं और विकास की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। ब्यूरो चीफ के रूप में सालों से कोलकाता हिंदी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं।”

Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  भवानीपुर कॉलेज में शोध पत्र कैसे लिखें पर दो दिवसीय सत्र हुआ संपन्न
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =