भारतीय ज्ञान परंपरा एक विशाल नदी की तरह, जो हजारों वर्षों से प्रवहमान है – प्रो. शर्मा
एटम की खोज में महर्षि कणाद का योगदान महत्वपूर्ण – प्रो. सिंह
उज्जैन। “भारतीय ज्ञान परम्परा के विशेष संदर्भ” में भूगोल विषय पर केन्द्रित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के कार्यपरिषद कक्ष में कुलगुरु प्रोफेसर अर्पण भारद्वाज जी के निर्देशन में आज दिनांक 24/09/2025 को कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में भूगोल विषय का पाठ्यक्रम का निर्माण कर भारतीय ज्ञान परंपरा को समाहित करना है।
मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर कल्पना वीरेंद्र सिंह प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय माधव महाविद्यालय, उज्जैन थीं। अध्यक्षता प्रभारी कुलगुरु प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा ने की। विषय-विशेषज्ञ प्रोफेसर आर.पी. तिवारी पूर्व प्राध्यापक, टीकमगढ़, प्रो. अल्पना त्रिवेदी भोपाल एवं कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर कल्पना वीरेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि एटम की खोज के बारे में महर्षि कणाद के योगदान का वर्णन कर भूगोल में भारतीय ज्ञान परंपरा को रेखांकित कर अतिथियों का स्वागत कर एक बेहतर पाठ्यक्रम निर्मित करने हेतु अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की।
प्रभारी कुलगुरु प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार शर्मा ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा एक विशाल नदी की तरह है जो सदियों से प्रवाहमान है। इसमें निरंतर परंपरा और नए विचारों का समावेश होता आया है। इस ज्ञान परंपरा के भीतर अनेक विशेषताएं हैं। इन विशेषताओं का सम्मिलित रूप हमारे जीवन के अभिन्न अंग है।
भूगोल, इतिहास और नृतत्वशास्त्र के क्षेत्र में भारत की अक्षय ज्ञान निधि का उपयोग आवश्यक है। वेद और शास्त्र के साथ लोक एवं जनजातीय समुदाय की विशाल ज्ञान परंपरा का प्रयोग करते हुए हम नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ सकते हैं। भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े शिक्षण एवं अनुसंधान के साथ नवाचार को बढ़ावा देना वर्तमान युग की आवश्यकता है।
विषय-विशेषज्ञ प्रो. आर.पी. तिवारी पूर्व प्राध्यापक, टीकमगढ़ द्वारा कहा गया कि हमारी संस्कृति प्राचीन काल से अत्यंत समृद्ध रही है अतः पाश्चात्य देशों द्वारा हमारे ज्ञान को चोरी कर परिवर्तित स्वरूप मैं विश्व के सामने प्रस्तुत किया और यही कारण है कि हम आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ते चले गए। उन्होंने सभी भूगोल विद्वानों से नवीन शिक्षा पद्धति मैं प्राचीन ज्ञान-विज्ञान के समावेश का आव्हान किया।
प्रो. अल्पना त्रिवेदी भोपाल ने बताया कि भारतीय ज्ञान कभी किताबों मैं नहीं रहा वह तो मौखिक कथा और परंपराओं के रूप मैं रहा जिससे उसका अधिक प्रसार नहीं हो पाया। केंद्रीय अध्ययन मंडल की अध्यक्ष प्रो. कुसुम माथुर ने द्वितीय सत्र की अध्यक्षता कर स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष पर भूगोल के प्राध्यापकों से विस्तृत चर्चा कर पाठ्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा द्वारा भूगोल विषय के प्राध्यापक का स्वागत कर मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यशाला के संयोजक एवं नोडल अधिकारी डॉ. मोहन निमोले विभागाध्यक्ष द्वारा अतिथि परिचय, स्वागत भाषण के साथ कार्यशाला की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत कर उद्देश्य के साथ महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में भारतीय ज्ञान परंपरा का निर्वाह करते हुए माँ सरस्वती जी की पूजा अर्चना कर, गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ सम्राट सम्राट विक्रमादित्य जी की मूर्ति पर पुष्प माला पहना कर अतिथियों का तिलक पुष्प हार से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभाकर मिश्र द्वारा किया गया। आभार डॉ. गणेश राठौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. अर्चना पुरोहित, डॉ. राखी शुक्ला, मेजर डॉ. संजय सोहनी, डॉ. डी.पी. चतुर्वेदी, डॉ. आर.आर. गोराश्या, डॉ. रवि मिश्र, डॉ. एम.एल. बड्गोत्या, डॉ. आर.पी. यादव, डॉ. जगदीश कनोजे, डॉ. आशोक रावत, डॉ. मेकुसिंह निगवाल, डॉ. राजेश महौर, प्रो. कैलाश मुजाल्दा, डॉ. किरण मंडलोई, डॉ. प्रमिला बघेल, प्रो. विक्रम सोलंकी, सहित 45 से अधिक प्राध्यापक एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

