खाकुड़दा में नदी को समर्पित एक विशेष कविता उत्सव का आयोजन

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर तहसील के बेलदा स्थित खाकुड़दा में नदी को समर्पित एक विशेष कविता उत्सव का आयोजन हुआ। बेलदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खाकुड़दा बाज़ार से होकर बहने वाली केलेघाई नदी की एक उपनदी है बागुई। “अन्यभाष” और “तारपर” पत्रिकाओं के संयुक्त निमंत्रण पर, इस नदीमय भूमि के प्रति प्रेम और भावना को केंद्र में रखकर “बागुई कविता उत्सव” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत रविन्द्रनाथ टैगोर की मूर्ति पर पुष्पमालाएँ अर्पित कर की गई। इस अवसर पर क्रांतिकारी हेमचंद्र कानूनगो की पूर्णाकृति मूर्ति का अनावरण भी हुआ। दीप प्रज्वलन और जल-भरे पात्र में “बागुई कविता उत्सव” लिखी हुई नाव को प्रवाहित कर मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

ट्यूलिप मॉडल स्कूल की छात्राओं ने उद्घाटन संगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के आरंभ में कविता उत्सव के उद्घाटक, प्राध्यापक तथा साहित्य शोधकर्ता अमलेंदु विकास जाना, प्रसिद्ध कवि सुनील माजी, साहित्यकार शंखशुभ्र पात्र, हेमचंद्र कानुनगो के उत्तराधिकारी राजीव कानुनगो तथा हेमचंद्र साहित्य सभा की अध्यक्षा सविता मोंडल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया गया।

सैकड़ों कवि और साहित्यकारों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। प्रत्येक प्रस्तुति के बाद उन्हें सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया। साथ ही क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवियों का भी अभिनंदन हुआ।

उपस्थित कवियों में विरूपाक्ष पंडा, ब्रजकिशोर पढ्या, प्रदीप कुमार मैति, नरसिंह दास, सुमित्रा साउ गिरी, अनिंदिता नंद आदि प्रमुख थे। कविता पाठ के मध्य “हेमचंद्र साहित्य सभा” की मुखपत्रिका “तारपर…” का प्रकाशन हुआ। इस वर्ष इसका सुवर्ण अंक प्रकाशित किया गया जिसमें अनेक विद्वानों की रचनाएँ संकलित हैं।

इस अंक में ऋत्विक त्रिपाठी का “आत्मस्वीकार”, माणिक माईति का “स्वाधीनता आंदोलन और हेमचंद्र”, अतनुनंदन माईति का “स्वाधीनता संग्राम और एक ग्राम”, विष्णुपद आचार्य का “केलेघाई बदल चाहिए”, संतु जना का “मेदिनीपुर के बाघ चरित”, तथा तपनेश चंद का “चलो भीगें एक साथ” लेख उल्लेखनीय हैं।

पूरे कार्यक्रम का संचालन पत्रिका के संपादक तथा “बागुई कविता उत्सव” के संयोजक चंपक पंडा ने किया। समापन पर उन्होंने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों को आभार व्यक्त किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 19 =