IMG 20250515 WA0008

अकेली बेघर मां को मिला आशियाना

खड़गपुर। इस वर्ष की शुरुआत में शीतकालीन कार्यक्रम को पूरा करने के लिए जरूरतमंद परिवारों को सर्दियों के कपड़े वितरित करते समय, स्वयंसेवी संगठन दिगंतर दिशारी के सदस्यों को झाड़ग्राम जिला अंतर्गत गोपीबल्लभपुर-1 ब्लॉक के सरिया क्षेत्र में उड़ीसा के पास पांडाचांचा से सटे खारिया स्लम क्षेत्र में बुध भक्ता नामक एक बेघर मां के बारे में पता चला।

पता चला कि जिस मिट्टी के मकान में यह विधवा मां अपने इकलौते बेटे और परिवार के साथ रहती थी, वह प्राकृतिक आपदा के कारण पूरी तरह नष्ट हो गया। बेटे और उसके परिवार ने अपने ससुराल में शरण ली। माता अपना दिन किसी और के घर के आंगन में या बाजार में बिताती हैं।

सदस्यों से समाचार प्राप्त होने पर ‘दिगंतेर दिशारी’ के अध्यक्ष और सरिया आदिवासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक अंजन जाना और सचिव जगन्नाथ महतो ने तुरंत संगठन के बाकी सदस्यों से बात की और ‘दिगंतेर दिशारी आवास योजना’ के तहत महिला को उनके साधनों के भीतर एक घर बनाने में मदद करने का फैसला किया।

बाद में जब सोशल मीडिया के माध्यम से सहयोग का अनुरोध किया गया तो घाटाल, कोलकाता, पूर्व मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, उत्तर बंगाल समेत कई जगहों से कई शुभचिंतकों व सदस्यों ने आर्थिक सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया।

साथ ही सदस्यों में हराधन साव एवं शिवशंकर बेरा ने एस्बेस्टस, सीमेंट पोल एवं सभी आवश्यक लकड़ियां उपलब्ध कराकर विशेष सहयोग किया। परिणाम स्वरूप बेबस-असहाय महिला को सिर छिपाने की जगह मिल पाई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =