तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। चलती-फिरती आईसीयू से मजबूत होगी दुर्गापुर की आपात चिकित्सा सेवा। एनएसपीसीएल ने रेडक्रॉस को सौंपी अत्याधुनिक एएलएस एंबुलेंस। आपात चिकित्सा सेवाओं को और प्रभावी बनाने की दिशा में एनटीपीसी सुपर पावर कंपनी लिमिटेड (एनएसपीसीएल) ने दुर्गापुर को एक महत्वपूर्ण सौगात दी है।
कंपनी ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की दुर्गापुर शाखा को अत्याधुनिक एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस) मोबाइल मेडिकल एंबुलेंस उपलब्ध कराई है। यह एंबुलेंस Force Traveller SHCS Force 3350WB ALS (8+P) मॉडल पर आधारित है और इसमें आधुनिक जीवनरक्षक उपकरण लगाए गए हैं।
इसे इस प्रकार तैयार किया गया है कि गंभीर रूप से बीमार या सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले ही आवश्यक आपात चिकित्सा सुविधा दी जा सके। इससे दुर्गापुर और आसपास के इलाकों में आपात स्वास्थ्य सेवा और अधिक त्वरित व प्रभावी होने की उम्मीद है।
📌 33 लाख से अधिक की लागत : अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित इस एंबुलेंस की कुल लागत 33 लाख 31 हजार 285 रुपये बताई गई है। गुरुवार को दुर्गापुर में आयोजित एक समारोह के दौरान इसे औपचारिक रूप से रेडक्रॉस को सौंपा गया।
इस अवसर पर दुर्गापुर के एसडीएम सुमन विश्वास, दुर्गापुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की चेयरपर्सन अनिंदिता मुखर्जी तथा निगम के कमिश्नर ए.के. आजाद इस्लाम प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
📌 कार्यक्रम में रहे कई गणमान्य लोग : समारोह में एनएसपीसीएल के बिजनेस यूनिट हेड मोहित जैन, एजीएम (ओएंडएम) मनोज कुमार, एजीएम (सी एंड एम) दिव्य प्रकाश महापात्र, एजीएम (एमएम) निरोज कुमार पटेल, एजीएम (ऑपरेशन) संजीव कुमार साहू, एजीएम (एचआर) अनुराग श्रीवास्तव, डीजीएम (एफ एंड ए) श्वेता अग्रवाल, डीजीएम (एचआर) रश्मि शुक्ला, सीनियर असिस्टेंट ऑफिसर (एचआर) विद्या गोयल, चिकित्सक डॉ. सुव्रत मुखोपाध्याय तथा प्रमुख समाजसेवी अबुल कलाम आजाद इस्लाम समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
📌 समाज के प्रति जिम्मेदारी का उदाहरण : इस पहल के माध्यम से एनएसपीसीएल ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना और आम लोगों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह अत्याधुनिक एंबुलेंस दुर्गापुर क्षेत्र में आपात चिकित्सा सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन साबित होगी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

