कोलकाता। कोलकाता के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक, महाराजा श्रीशचंद्र कॉलेज ने अपने गौरवशाली इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए अपने द्वितीय परिसर (2nd Campus) का औपचारिक उद्घाटन किया। यह समारोह शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को ‘बसंत पंचमी’ के पावन अवसर पर आयोजित किया गया।
इस नए परिसर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल सरकार की माननीय मंत्री एवं कॉलेज के गवर्निंग बॉडी की प्रेसिडेंट डॉ. शशि पांजा के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
साथ में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमित मजूमदार और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उद्घाटन के दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमित मजूमदार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि द्वितीय परिसर का निर्माण कॉलेज के विस्तार और शोध कार्यों को नई दिशा देने के संकल्प का हिस्सा है।

इस नए परिसर के शुरू होने से अब कॉलेज में अधिक विषयों की पढ़ाई सुविधाओं की उम्मीद जगी है। यह विस्तार उत्तरी कोलकाता के शैक्षिक परिदृश्य को नई ऊंचाई प्रदान करने वाला साबित होगा। वही जेआईएस ग्रुप के तरफ से ‘सेरा सरस्वती पूजा सम्मान’ से भी कॉलेज के सरस्वती पूजा के अनुष्ठान को नवाजा गया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



