उज्जैन। राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा प्रतिवर्षानुसार भारत रत्न राष्ट्र के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह के समापन दिवस एवं महान शिक्षाविद् महामना मदन मोहन मालवीय के जन्म दिवस पर 25 दिसंबर 2025 साहित्यकारों का अभिनंदन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। समारोह का शुभारम्भ कबीर के भजनो की प्रस्तुति से किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए समारोह अध्यक्ष डॉ. प्रभु चौधरी ने बताया कि 43वाँ राष्ट्रीय संचेतना महोत्सव, उज्जैन में होकर देश के विद्वान अतिथि एवं वक्ताओं का उद्बोधन होगा। समारोह 25 दिसम्बर को होटल शुभश्री उज्जैन में होगा।
समारोह शुभारंभ में मुख्य अतिथि डॉ. अमिता दुबे निदेशक उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ, विशिष्ट अतिथि डॉ. जवाहर कर्नावट निदेशक अंतरराष्ट्रीय हिंदी केन्द्र भोपाल, पंडित रमण त्रिवेदी पुजारी महांकाल मंदिर एवं वरूण गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता उज्जैन।

डॉ. अशोक आचार्य राष्ट्रीय महामंत्री भारत रक्षा मंच दिल्ली तथा मुख्य वक्ता डॉ. अशोक कुमार भार्गव आईएएस एवं पूर्व संभागायुक्त एवं शिक्षाविद् भोपाल एवं अध्यक्षता ब्रजकिशोर शर्मा राष्ट्रीय संरक्षक एवं शिक्षाविद् उज्जैन करेंगे।
राष्ट्रीय संगोष्ठी की प्रस्तावना डॉ. शैलेन्द्र कुमार शर्मा कुलानुशासक सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन, विशिष्ट वक्ता निर्मल कुमार मेहता संरक्षक प्रदेश महाराष्ट्र मुम्बई एवं राजेन्द्र कुमार पाल, एवं डॉ. मनीष दवे इन्दौर रहेंगे। संगोष्ठी संयोजक डॉ. हरीश कुमार सिंह उपाध्यक्ष एवं स्वागताध्यक्ष डॉ. प्रभु चौधरी अध्यक्ष आयोजन समिति उज्जैन होंगे।
इस अवसर पर संस्था का द्विमासिक संचेतना समाचार पत्र विशेषांक एवं पुस्तक सुप्रज्ञ कृति का विमोचन भी होगा। अतिथियों का सम्मान एवं स्मृति चिन्ह राष्ट्रीय देव चेतन महासंघ के कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र पाल नागदा, सुंदरलाल जोशी सूरज राष्ट्रीय प्रवक्ता नागदा,
रमेश चंद चंदेल अभिभाषक नागदा एवं प्रदेश महासचिव गरिमा प्रपन्न महिला प्रदेशाध्यक्ष मनीषा खेडेकर एवं महासचिव रंजना पांचाल कोषाध्यक्ष अंजना जैन करेंगे। धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सचिव डॉ. अरूणा सराफ इन्दौर करेगी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



