उत्तर बंगाल की खबरों पर एक नजर…

महकमा परिषद पर भ्रष्टाचार व विफलता के आरोप पर माकपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

सिलीगुड़ी। दार्जिलिंग जिला वाम मोर्चा ने सिलीगुड़ी महकमा परिषद पर भ्रष्टाचार और विफलता का आरोप लगाते हुए सिलीगुड़ी महाकुमा परिषद अभियान का आह्वान किया है। सिलीगुड़ी के महानंदा घाट से शुक्रवार दोपहर विरोध मार्च निकाला गया। जुलूस सिलीगुड़ी शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए महकमा परिषद के सामने आया, जहां जिला वाममोर्चा द्वारा विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसके बाद दार्जिलिंग जिला वाममोर्चा की ओर से सिलीगुड़ी महकमा परिषद के अध्यक्ष को अपनी मांगों से जुड़ा एक ज्ञापन सौंपा गया। वाममोर्चा की मांगों में ग्राम पंचायतों के बकाया वेतन का तत्काल भुगतान, 100 दिन का काम जल्द से जल्द शुरू करने, गरीब लोगों के लिए बालू पत्थर निकालने का अधिकार शामिल था। इन मांगों को लेकर वे काफी देर तक माकपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटा आलू से लदा ट्रैक्टर

सिलीगुड़ी। आलू से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया। घटना खोरीबाड़ी के केलाबाड़ी से सटे क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 327 पर हुई। ज्ञात हुआ है कि नक्सलबाड़ी से वालुगड़ा की ओर जाते समय एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में आलू से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मेयर गौतम देव ने ‘दीदी की सुरक्षा कवच’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया

सिलीगुड़ी। मेयर गौतम देव ने सिलीगुड़ी नगरनिगम के वार्ड नंबर 35 के भक्तिनगर क्षेत्र में दीदी के सुरक्षा कवच कार्यक्रम की शुरुआत की। शुक्रवार की सुबह मेयर ने एनजेपी के त्रिशक्ति काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे अधिकारियों के साथ दीदी के सुरक्षा कवच कार्यक्रम के लिए निकले। वह दिन भर में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे और आम लोगों से उनकी शिकायत सुनेंगे।

पापिया घोष ने सिलीगुड़ी में ‘दीदी की सुरक्षा कवच’ कार्यक्रम में लिया हिस्सा

सिलीगुड़ी। दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष पपिया घोष ने सिलीगुड़ी में दीदी की सुरक्षा कवच कार्यक्रम की शुरुआत की। शुक्रवार को उन्होंने सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 26 में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर में पूजा की। इसके बाद वे नगरनिगम के वार्ड नंबर 7 में हाई मदरसा स्कूल में चली गईं। पापिया घोष ने शिक्षकों से स्कूल की विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की और समस्याओं को हल करने का वादा किया।

पापिया घोष के साथ ‘दीदी की सुरक्षा कवच’ कार्यक्रम में सिलीगुड़ी नगरनिगम के बोरो अध्यक्ष मिली सिन्हा, प्रतुल चक्रवर्ती, कमल अग्रवाल, मिलन दत्त, के साथ संतोष साहा, असीम अधिकारी सहित तृणमूल कांग्रेस के अन्य उपस्थित थे। ज्ञात हो कि इस दिन वार्ड क्रमांक 6,7,8,9,10,11,25,26 में ‘दीदी की सुरक्षा कवच’ कार्यक्रम पूरे दिन तक चला।

1 किलो 162 ग्राम सोने के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी में फिर 66 लाख का सोना बरामद हुआ। इस घटना में बाहरी राज्यों के दो निवासियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान असम निवासी नारायण शर्मा और मणिपुर निवासी कुबेर प्रसाद के रूप में हुई है। गिरफ्तार लोगों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी के कब्जे से करीब 1 किलो 162 ग्राम सोना जब्त किया गया। अनुमानित बाजार मूल्य करीब 66 लाख रुपये है। डीआरआई सूत्रों के मुताबिक गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर गुरुवार को जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज प्रखंड के पानीकौड़ी मोड़ इलाके से छापेमारी कर असम नंबर के एक गाड़ी को जब्त किया गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 1 किलो 162 ग्राम सोना बरामद किया गया। पुलिस व खुफिया एजेंसी के ध्यान से बचने के लिए सोने को पिघलाकर स्प्रिंग का आकार दिया गया था। उन्हें ब्रेक शू के नीचे छिपा दिया गया था।

मंदिर-मंदिर माठा टेक कर शुरू हुआ दीदी की सुरक्षा कवच कार्यक्रम

कूचबिहार। तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रवींद्रनाथ घोष और कूचबिहार जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत भौमिक ने कूचबिहार ब्लॉक नंबर 1 के गुरियाहाटी 2 इलाके में दीदी की सुरक्षा कवच कार्यक्रम में हिस्सा लिया। दीदी की सुरक्षा कवच कार्यक्रम में जाने के दौरान स्थानीय निवासियों से बात करने के अलावा स्थानीय शिव मंदिर में शिव लिंग पर जल चढ़ाने के बाद एक काली मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की।

तीन दिवसीय चित्र कला कार्यशाला का शुभारंभ

कूचबिहार। कूचबिहार मॉर्निंग आउटडोर ग्रुप ने कूचबिहार स्थित ब्रह्म मंदिर परिसर में विशेष चित्र कला कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला का उद्घाटन कूचबिहार नगर पालिका अध्यक्ष रवींद्रनाथ घोष ने किया। यह कला कार्यशाला तीन दिनों तक चलेगी। इन कला कार्यशालाओं में कूचबिहार के स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ असम और अन्य स्थानों के कलाकार भाग लिया। यह कार्यशाला तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार तक चलेगी। शुक्रवार को हुई इस कार्यशाला में विभिन्न कलाकारों ने प्रकृति पर चित्रकारी की।

मुख्यमंत्री की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ काला बैज लगाकर वाम शिक्षक संगठन ने जताया विरोध

जलपाईगुड़ी। मुख्यमंत्री ने डीए और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सरकारी कर्मचारियों के प्रति अभद्र टिप्पणी की है। इस आरोप पर संग्रामी संयुक्त मंच की छत्रछाया में एकजुट संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके तहत शुक्रवार को विभिन्न संगठनों ने जलपाईगुड़ी जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में विरोध कार्यक्रम आयोजित किए। छाती पर काला बैज लगाकर राज्य सरकारी कर्मचारियों ने पूरे जिले में धिक्कार रैली निकाली।
इस संदर्भ में निखिल बंग प्राथमिक शिक्षक संघ के जिले के सहायक सचिव नीलाद्रि अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में राज्य सरकार के कर्मचारियों और शिक्षकों का काफी अपमान किया है, हम चाहते हैं कि वह अपना बयान वापस लें।

आर्सेनिक व आयरन युक्त पानी से परेशान हैं लोग, ब्लॉक प्रशासन व पंचायत नहीं ले रहे सुध

मालदा। इलाके के लोग पानी के नाम पर जहर पी रहे हैं । क्षेत्र में आर्सेनिक मुक्त पेयजल आपूर्ति नहीं है। ट्यूबवेल के पानी से आयरन निकलता है। इलाके के लोगों को उस आयरन के पानी को छानकर पीना पड़ता है। बालू में पानी को रख कर फिर उस पानी को छानकर दूसरे पात्र में रखा जाता है और फिर क्षेत्र के लोग उस पानी का सेवन करते हैं। लेकिन जिस सफेद रेत में पानी डाला जा रहा है वह रेत तक लाल हो जाती है। यह समस्या लंबे समय से हल नहीं हुई है।

ऐसी ही तस्वीर कालियाचक 1 ब्लॉक के सीलमपुर ग्राम पंचायत के खलतीपुर सहित काफी क्षेत्र में देखने को मिल रही है। आर्सेनिक मुक्त पेयजल के लिए ब्लॉक प्रशासन से लेकर जिलाधिकारी और पंचायत तक कोई उपाय नहीं कर रहे है। इस आरोप पर क्षेत्र के लोगों में गुस्सा फूट पड़ा।

कलियों व आम से भरे पेड़ों को काटने से स्थानीय लोगों में नाराजगी

मालदा। मालदा जिले के आम पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। जिले का व्यवसाय, जिले की अर्थव्यवस्था काफी हद तक आम पर निर्भर है। आम का सीजन आने वाला है। पहले से ही हर आम के पेड़ में बड़ी संख्या में कलियाँ हो गई हैं। कई पेड़ों में तो कली के किनारे आम भी लग गये है। ऐसे में मालदा के चांचल थाना क्षेत्र के मोकदमपुर ग्राम पंचायत के शेरपुर में लगातार आम के करीब 14 पेड़ काटने की शिकायत मिली। लगातार पेड़ काटे जा रहे हैं। इससे स्थानीय निवासियों और पर्यावरणविदों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। मालदा विज्ञान मंच ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भविष्य में पेड़ों को काटने के सख्त खिलाफ हैं। संगठन की ओर से आने वाले समय में एक बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।

इस घटना के बारे में चांचल रेंज वन विभाग के अधिकारी मनिंद्रनाथ कर्मकार से संपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि पेड़ों को काटने की अनुमति दे दी गई है। नियमों के अनुसार कटाई की जा रही है। मालदा रेंज वन विभाग से इस बारे में संपर्क किया गया। फोन पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कलियों के रहते आम के पेड़ों को काटने की कोई कार्रवाई नहीं होती है। जिला वन विभाग का कहना है कि कलियों के रहते हुए आम के पेड़ को नहीं काटा जा सकता है। तो ऐसे में चांचल रेंज पेड़ काटने की अनुमति कैसे दे सकता है? इसे लेकर स्थानीय लोगों व पर्यावरणविद खासा नाराज हैं और बड़े पैमाने पर आन्दोलन की तैयारी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *