Vlcsnap 2023 05 31 12h54m11s116

उत्तर बंगाल की खबरों पर एक नजर…

फुलेश्वरी व जोरापानी नदियों के जीर्णोद्वार के लिए नगर निगम का निरिक्षण जारी

सिलीगुड़ी। फुलेश्वरी और जोरापानी नदियों के किनारों में बांध बनाकर, नदियों की सफाई करके और नदी प्रदूषण की रोकथाम के उपाय निकालते हुए नदियों का मौलिक रूप से जीर्णोद्धार किया जायेगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से सिलीगुड़ी के जिन जिन वार्डों से ये दोनों नदियां गुजरी है उन इलाकों का जायजा लिया जा रहा है। इसके तहत मेयर गौतम देव ने बुधवार सुबह वार्ड नंबर 34 और 35 में फुलेश्वरी और जोड़ापानी नदियों का नगर निगम के अधिकारियों के संग निरिक्षण किया।

नदी की सफाई और प्रदूषण को रोकने के लिए फुलेश्वरी और जोड़ापानी नदियों के सुधार में नगरनिगम सक्रिय है। बुधवार को मेयर ने नगर निगम के इंजीनियरों और सिंचाई और जलमार्ग विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ वार्ड नंबर 34 और 35 में नदियों के किनारों की स्थिति का निरीक्षण करने गए।

तीनबत्ती मोड़ पर नया बस टर्मिनस की जमीन का मेयर व एनबीएसटीसी अधिकारियों ने किया दौरा

सिलीगुड़ी। राज्य सरकार ने सिलीगुड़ी शहर की ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए तीनबत्ती मोड़ पर नया बस टर्मिनस बनाने का निर्णय लिया है। बुधवार को मेयर और एनबीएसटीसी के अधिकारियों ने इलाके का दौरा किया। मालूम हो कि शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए शहर के अंदर से बस स्टैंड को तिनबत्ती मोड़ पर शिफ्ट किया जाएगा। उसके लिए वहां नया बस टर्मिनस बनाया जाएगा।

मालूम हो कि एनबीएसटीसी की जमीन पर बस टर्मिनस बनेगा। बुधवार को मेयर गौतम देव ने क्षेत्र का दौरा किया और सभी बुनियादी ढांचे का निरीक्षण किया। पता चला है कि पहले वहां एनबीएसटीसी का कार्यालय था। अब एनबीएसटीसी और राज्य परिवहन विभाग ने जगह के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। इस दिन इस दौरे में NBSTC के अध्यक्ष पार्थप्रतिम रॉय, प्रबंध निदेशक दीपांकर पिपलाई, बोरो अध्यक्ष जयंत साहा सहित अन्य उपस्थित थे।

फुटपाथों को कब्जा मुक्त करने के लिए नगर पालिका के अभियान के खिलाफ हॉकर संगठन की रैली

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी में फुटपाथों को कब्जा मुक्त करने के लिए नगर पालिका ने ताबड़तोड़ अभियान छेड़ा है। पिछले कुछ दिनों से जलपाईगुड़ी नगर पालिका और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त पहल कर शहर की सबसे व्यस्त सड़कों के फुटपाथों को साफ करने और सड़क के किनारे बैठकर कारोबार करने वाले फेरीवालों को बेदखल करने का काम किया है। घटना से नाराज जलपाईगुड़ी जिले के सीटू से संबद्ध स्टेट स्ट्रीट वेंडर्स एंड हॉकर्स यूनियन के सदस्य बुधवार को शहर के समाज पाड़ा मो़ड़ पर एकत्रित हुए।

यह भी पढ़ें:  अभिनेत्री नताशा सूरी कोरोना वायरस से पीड़ित

संगठन के जिला सचिव के साथ अन्य स्ट्रीट वेंडर्स और फेरीवालों ने इस अभियान के विरोध में रैली निकाली। रैली जलपाईगुड़ी नगर पालिका पहुंची और नगर निगम के सामने अपनी मांगों को रखा। आंदोलन के संबंध में, संगठन के जिला सचिव नीलांजन नियोगी ने कहा, “जिस तरह से बिना किसी योजना या पुनर्वास की व्यवस्था के बेदखली अभियान शुरू किया गया है, उसका हम विरोध करते हैं। पुनर्वास नहीं मिलने पर हम एक बड़े आंदोलन के रास्ते पर चलेंगे।”

केन्द्रीय दर से महंगाई भत्ते प्रदान करने की मांग को लेकर संग्रामी संयुक्त मंच का धरना प्रदर्शन

जलपाईगुड़ी। केन्द्रीय दर से महंगाई भत्ते प्रदान करने की मांग को लेकर संग्रामी संयुक्त मंच के सदस्यों ने जलपाईगुड़ी जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन शुरू किया है। विरोध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डीएम कार्यालय में दाखिल होते समय उन्हें पुलिस बाधाओं का सामना करना पड़ा। बाद में वे कार्यालय के समक्ष धरना देने के साथ ही राज्य में सभी सरकारी रिक्त पदों पर कर्मचारियों की पारदर्शी भर्ती, काले कानून को निरस्त करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन प्रदान किया।

मयूर कप 2023, अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में कूचबिहार के खिलाड़ियों ने हालिक किये 9 स्वर्ण, 10 कांस्य और 2 रजत पदक

कूचबिहार। मयूर कप 2023, अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप भारत के पड़ोसी देश झापा में आयोजित की गई। यहां 7 देशों ने हिस्सा लिया, इनमें भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल शामिल हैं। इन 7 देशों के कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भारत से कूचबिहार जिले के राहुल स्पोर्ट्स कराटे डु अकादमी के लगभग 14 खिलाड़ी वहां खेलने गए थे।

यह भी पढ़ें:  विश्व हाथी दिवस पर निकाली रैली, हाथियों को बचाने का दिया संदेश

पिछले महीने की 26 तारीख को वे भाग लेने गए थे। यह दो दिवसीय कार्यशाला 27-28 को वहां आयोजित की गई थी। इन 14 में से एक बीमार पड़ने के कारण 13 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें 9 स्वर्ण, 10 कांस्य और 2 रजत पदक हासिल कर खिलाड़ियों ने कूचबिहार को गौरवान्वित किया है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  पुस्तक समीक्षा : कवियित्री नलिनी पुरोहित की “काव्यामृत रामायण”
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 5 =