IMG 20250530 WA0018

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक हिंदी पद हेतु विक्रम विश्वविद्यालय की हिंदी अध्ययनशाला के शोधार्थी बड़ी संख्या में चयनित

विक्रम विश्वविद्यालय की हिंदी अध्ययनशाला के शोधार्थियों ने दिलाया गौरव

उज्जैन। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक प्राध्यापक हिंदी परीक्षा 2022 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। आयोग ने कुल 116 पदों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इनमें सामान्य के 68 पद, एससी के 12 पद और एसटी वर्ग के 7 पद हैं, जबकि ओबीसी के 20 पद और ईडब्ल्यूएस वर्ग के 9 पद हैं। एमपी पीएससी ने 116 पदों में से 112 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की है। इस सूची में विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की हिंदी अध्ययनशाला के शोधार्थियों ने गौरव दिलाया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक हिंदी पद हेतु हिंदी अध्ययनशाला के पन्द्रह से अधिक शोधार्थी चयनित हुए हैं।

यह जानकारी देते हुए विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलानुशासक एवं हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इन शोधार्थियों ने हिंदी अध्ययनशाला से शोध कार्य पूर्ण किया है अथवा वर्तमान में विभाग के आचार्यों के मार्गदर्शन में शोध कर रहे हैं। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की हिंदी अध्ययनशाला के पन्द्रह से अधिक शोधकर्ताओं का मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक पद के लिए का चयन हुआ है। उनमें सम्मिलित हैं –

1) डॉ. भूपेंद्र हरदेनिया
2) डॉ. अर्जुन सिंह पंवार
3) सचिन तिवारी
4) श्यामलाल चौधरी
5) संगीता मिर्धा
6 जितेंद्र भटेले
7) पूजा शर्मा
8) बद्रीलाल डाबी
9) अरुण प्रजापति
10) सुनील मेहता
11) कुसुम डूंगरवाल
12) अमित जोहरिया
13) आयुष सिंगाड़
14) विजय कुमार मारू
15) नीलेश चौधरी।

यह भी पढ़ें:  संत के खिलाफ भड़काऊ भाषण मामले में मामला दर्ज

अनुपूरक सूची :
1) मीतू चतुर्वेदी
2) राम सुखेन यादव
3) निधि त्रिपाठी
4) प्रिया सिंह सेंगर।

विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एमपी पीएससी ने सहायक प्राध्यापक हिंदी परीक्षा 2022 के नतीजे 87-13 प्रतिशत के फॉर्मूला के तहत तैयार किए है। इसलिए अभी मुख्य भाग 87 फीसदी के अंतर्गत 112 पदों का परिणाम जारी किया गया है, जबकि प्रावधिक कुछ पदों का परिणाम प्रचलित न्यायालयीन प्रकरण के अंतिम न्यायिक निर्णय के पश्चात् घोषित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उक्त विज्ञापन 30 दिसंबर 2022 को जारी किया था। आयोग ने सहायक प्राध्यापक हिंदी परीक्षा 2022 की लिखित परीक्षा 9 जून 2024 को दो सत्रों में आयोजित की थी जिसका परिणाम 25 सितंबर 2024 को घोषित किया गया था। लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार के लिए मुख्य भाग (87 फीसदी) हेतु 380 एवं प्रावधिक भाग (13 फीसदी) हेतु 32 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। चयनित अभ्यर्थियों की साक्षात्कार प्रक्रिया 21 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक चली। आयोग द्वारा साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम चयन सूची 28 मई 2025 को जारी की गई है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल में और चढ़ा पारा, गर्मी बढ़ी

इस उपलब्धि पर विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलगुरु डॉ. अर्पण भारद्वाज, कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा, हिंदी विभागाध्यक्ष एवं कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा, कार्य परिषद् सदस्य एवं हिंदी आचार्य डॉ. गीता नायक, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो प्रेमलता चुटैल, आचार्य प्रो. जगदीश चंद्र शर्मा, डॉ. प्रतिष्ठा शर्मा सहित समस्त संकाय सदस्यों, शिक्षाविदों ने इन शोधार्थियों को बधाई देते हुए उन के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना अर्पित की है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  श्री जैन विद्यालय में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − ten =