श्रीरामपुर, हुगली। भारतीय जनता पार्टी के श्रीरामपुर सांगठनिक जिला कार्यालय से महेश पेट्रोल पंप तक आज एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भारतीय सेना के अदम्य शौर्य और उनके सम्मान में निकाली गई, जिसमें देशभक्ति की गूंज और राष्ट्रीय ध्वज की शान देखने लायक थी।
इस अवसर पर पश्चिम बंगाल भाजपा के महासचिव एवं पुरुलिया सांसद ज्योर्तिमय सिंह महतो विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ श्रीरामपुर सांगठनिक जिला अध्यक्ष सुमन घोष, वरिष्ठ भाजपा नेता शशि सिंह, हरी मिश्रा, किशन साव, कार्तिक साव, पंकज राय, अनिल राय सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। यह आयोजन न केवल भारतीय सेना को सम्मान देने का प्रतीक बना, बल्कि क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल करने वाला साबित हुआ।

पार्टी नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्रहित और सेना के गौरव के साथ खड़ी रही है और इस प्रकार की यात्राएँ युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करती है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



