IMG 20260126 WA0030

खड़गपुर में रंगों का उत्सव : कुशाल आर्ट अकादमी की ड्रॉइंग प्रतियोगिता बनी यादगार

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिले की रेल नगरी खड़गपुर उस समय कला और कल्पनाओं के रंगों में डूब गई, जब KUSHALARTTT ACADEMY द्वारा एक भव्य ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच ही नहीं दिया, बल्कि कला, संस्कार और सृजनशीलता का एक सुंदर संगम भी प्रस्तुत किया।

इस प्रतियोगिता में 200 से अधिक बच्चों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। बच्चों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। हर ओर रंग, मुस्कान और उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा था।

कार्यक्रम की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब अजीश नायर, वेद मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह, आनंद दुबे, विवेक भारद्वाज, दीपक बेहरा, आरती सिंह, सौरव अभिषेक झा, निखिल झा, प्रहल्लाद बनर्जी एवं सुरेश कुमार पांडेय जैसे विशिष्ट अतिथि मंच पर उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों की कला को सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतिभा को मिला सम्मान – प्राइमरी ग्रुप में अनुराग चौरसिया, तियाशा घोष, दिव्यांश कुमार सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

इसके साथ ही सग्निका जाना, माही रियांग राय, वर्षिता अग्रवाल, पी. वर्षिका, रजनी साहू, दिशा गुच्छाइत, पी. नित्या, समया परवीन और कृषिता शर्मा के शानदार प्रदर्शन की भी खुले मंच से सराहना की गई।
इस आयोजन की सबसे खास बात – कार्यक्रम की आत्मा बनीं उसकी अनूठी परंपराएँ।

कुशाल आर्ट अकादमी के संस्थापक कुशाल शर्मा और उनके सहयोगी, युवा कवि एवं साहित्यकार अजीश नायर ने अतिथियों का परंपरागत तरीके से ऐसे अभिनंदन किया कि उपस्थित लोग भावुक हो उठे। कई लोगों ने इसे नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरक दृष्टांत बताया।

कार्यक्रम का सबसे यादगार क्षण तब आया जब अतिथियों को उपहार स्वरूप उन्हीं का सुंदर हाथों से बनाया गया चित्र भेंट किया गया। यह उपहार केवल एक स्मृति नहीं, बल्कि संग्रहणीय कला बन गया। चित्र देखते ही मंच से लेकर दर्शकों तक हर ओर से “वाह–वाह” की गूंज सुनाई दी।

कुल मिलाकर, कुशाल आर्ट अकादमी की यह ड्रॉइंग प्रतियोगिता केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कला के माध्यम से संस्कार, सम्मान और सृजनशीलता का उत्सव बनकर खड़गपुर के सांस्कृतिक इतिहास में एक सुंदर अध्याय जोड़ गई।IMG 20260126 WA0032

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − eight =