IMG 20251103 WA0040

एक सपना हुआ अपना, विश्व कप विजेता महिला क्रिकेट टीम को बधाई

कोलकाता। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस ऐतिहासिक विश्व कप विजय को केवल एक खेल की जीत के रूप में नहीं देखा जा सकता, बल्कि यह आधुनिक महिला विमर्श का एक जीवंत प्रतीक है- जहाँ महिलाएँ न केवल मैदान पर अपनी ताकत सिद्ध करती हैं, बल्कि समाज की पुरुष-प्रधान संरचनाओं को चुनौती देती हैं, अपनी पहचान को मजबूती से स्थापित करती हैं।

2 नवंबर 2025 को, नवी मुंबई के डॉ. डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध खेले गए फाइनल में, भारतीय महिला खिलाड़ियों ने न केवल खिताब पर कब्जा किया, अपितु यह सिद्ध किया कि महिला शक्ति अटल है, जो दृढ़ संकल्प, एकजुटता और आत्मविश्वास से परिपूर्ण है। यह जीत उन सभी महिलाओं के लिए एक संदेश है जो प्रतिदिन जेंडर इनइक्वलिटी से जूझती है।

देखा जाय तो इस संघर्षपूर्ण यात्रा में प्रत्येक खिलाड़ी ने वीमन एम्पॉवर्मेंट में अपनी गौरवशाली भूमिका निबाही है, हौसले के साथ आंखों में नए ख्वाब बुनने की ताकत दी है। सिद्ध किया है कि महिलाएँ संकटों में भी दिशा निर्धारित कर सकती हैं- जो बाधाओं को पार कर चमक सकती हैं- कि साहस की नई ऊँचाइयों को छू सकती हैं – कि सहनशीलता और समर्थन की बहुआयामी भूमिकाओं को रेखांकित कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें:  गाय की सेवा : भारतीय संस्कृति और चेतना की अमर धारा

वे महिला शक्ति के रक्षक और आक्रामक दोनों रूपों को उजागर करते हुए रणनीतिक बुद्धिमता से चुपचाप क्रांति ला सकती है- समान अवसर मिलने पर अपनी गति और शक्ति से अवसरों पर कब्जा संभव बना सकती है। उनमें गहराई पुरुषों से कम नहीं है।

यह विजय समर्पण और एकजुटता का प्रतीक है। साबित हुआ कि वे न केवल जीतती हैं, अपितु नया इतिहास भी रच देती हैं। भारतीय महिला क्रिकेट की यह उड़ान जेंडर इक्वलिटी की दिशा में एक मील का पत्थर है! याद होगा लंदन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने तत्कालीन कप्तान मिताली राज से पूछा था पुरुष क्रिकेटर्स के बारे में; सनसनाता स्ट्रैट ड्राइव जबाब आया था – क्या उनसे हमारे बारे में पूछते हैं आप लोग?’ – अब पूछेंगे।

फाइनल जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्लेइंग इलेवन में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमाह रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह और पूजा यादव शामिल थी।
पुनः बधाई !

यह भी पढ़ें:  ममता को तय कर लेना चाहिए कि वह किस और हैं : संबित पात्रा

केशव कुमार भट्टड़
महासचिव
‘कोलकाता राजस्थान सांस्कृतिक विकास परिषद’

केशव भट्टड़, लेखक

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बंगाल में हिंसा के बीच वोटिंग जारी, 6 लोगों की हत्या
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + one =