A differently abled girl became the president of UNICEF Bengal for a day

एक दिन के लिए यूनिसेफ बंगाल की अध्यक्ष बनी दिव्यांग लड़की

कोलकाता।  दक्षिण 24 परगना जिले के एक गांव की एक दिव्यांग लड़की को यूनिसेफ की पश्चिम बंगाल इकाई का सांकेतिक अध्यक्ष नामित किया गया। विद्यानगर गांव की रहने वाली रिया सरदार ने अंतरराष्ट्रीय संस्था से निर्णय लेने की प्रक्रिया में बच्चों की राय को भी शामिल करने का आग्रह किया।

यहां जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, यूनिसेफ की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख मंजूर हुसैन से एक दिन के लिए अध्यक्ष पद संभालने के बाद सरदार ने निर्णय लिया कि संयुक्त राष्ट्र निकाय, वर्ष में एक बार बच्चों से मुलाकात करेगा और उनके लिए विकास योजनाएं बनाते समय उनकी राय को शामिल किया करेगा।

सरदार ने इस निर्णय की जानकारी देने के लिए कोलकाता में यूनिसेफ के सभी अधिकारियों को एक ईमेल भेजा।

एक छोटे कारोबारी की बेटी ने बताया कि शुरुआत में हमारे स्कूल के शौचालय में रैंप (दिव्यांगों के चढ़ने के लिए) नहीं था लेकिन, स्कूल प्रशासन की पहल पर रैंप का निर्माण किया गया। मेरे पिता के अनुरोध पर अब कक्षाएं भूतल पर लग रही हैं, क्योंकि मेरे जैसे बच्चों को इमारत की ऊपरी मंजिलों पर चढ़ने में दिक्कत होती थी।

यह भी पढ़ें:  शुभेंदु की चेतावनी : भाजपा नेताओं के घरों का घेराव किया तो संसद में तृणमूल सांसदों को नहीं घुसने देंगे

यूनिसेफ के अधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे बतौर अध्यक्ष सरदार द्वारा लिये गये फैसलों को लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि ‘भविष्य को सुनने’ की उनकी पहल के तहत बच्चों के साथ एक वार्षिक बैठक आयोजित की जायेगी और निर्णय लेने में उनकी भागीदारी को पर्याप्त रूप से बढ़ावा दिया जायेगा।

A differently abled girl became the president of UNICEF Bengal for a day

विज्ञप्ति के मुताबिक, मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में चुआनपुर विद्यानिकेतन गर्ल्स हाइ स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा सौमिकी चक्रवर्ती ने एक दिन के लिए सामुदायिक टीवी चैनल ‘इमेजिनसीटीवी’ के संपादक का पद संभाला और जिले के बच्चों से संबंधित मुद्दों पर हर महीने कम से कम एक समाचार बुलेटिन प्रसारित करने का निर्णय लिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  जलवायु परिवर्तन से जीवन और आजीविका प्रभावित हो रही: राष्ट्रपति मुर्मू

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  कोलकाता में तेज रफ्तार टैक्सी ने छात्र को मारी टक्कर, हालत गंभीर
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *