कोलकाता। आज महा ऑल इंडिया मारवाड़ी फेडरेशन के एक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने आज पश्चिम बंगाल सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री डॉ. स्वपन दासगुप्ता से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव किशन किला ने किया। प्रतिनिधिमंडल में रतन लाल अग्रवाल, डॉ. सुरेश अग्रवाल, राजेश गोयनका, हर्षिका अग्रवाल एवं सिद्धांत छपारिया सम्मिलित थे।
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री महोदय को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन एवं सम्मान किया। इस अवसर पर फेडरेशन द्वारा आयोजित आगामी कार्यक्रम “पश्चिम बंगाल के विकास में मारवाड़ियों का योगदान” के लिए उन्हें सादर आमंत्रित किया गया।
माननीय मंत्री ने मारवाड़ी समाज द्वारा पश्चिम बंगाल के आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास में दिए गए ऐतिहासिक योगदान की सराहना की तथा फेडरेशन के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु अपनी सहमति व्यक्त की।
महा ऑल इंडिया मारवाड़ी फेडरेशन पश्चिम बंगाल के सर्वांगीण विकास हेतु सरकार के साथ मिलकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

