AGUN

अग्निकांड में 4 लाख रुपये नकद सहित एक दिहाड़ी मजदूर का मकान जलकर राख

मालदा। मालदा के हरिश्चंद्रपुर थाने के कुशीदा ग्राम पंचायत के कुशीदा मुस्लिम पाड़ा क्षेत्र में बुधवार तड़के करीब 3 बजे एक दिहाड़ी मजदूर के घर में भीषण आग लग गयी। जिसमें चार लाख रुपये नकद समेत पूरा घर जलकर राख हो गया। इस पूरी घटना से कुशीदा ग्राम पंचायत क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आग में किसी इंसान के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि 4 बकरियां जलकर मर गईं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार मोहल्ले के लोग रोजे की सहरी खाने के लिए उठे। इसी दौरान स्थानीय निवासियों ने देखा कि पड़ोसी सुल्तान अली की गौशाला में अचानक आग लग गई है।

पड़ोसी आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पड़ोसियों को आग बुझाने में एक घंटे का समय लगा। आग पहले ही एक अन्य पड़ोसी और दिहाड़ी मजदूर राशिद अली के घर तक फैल चुकी थी। मौके पर दमकलकर्मी तो पहुंचे लेकिन सड़क छोटी व संकीर्ण होने के कारण दमकल को घटनास्थल पर पहुंचने में काफी समय लग गया। ज्ञात हुआ है कि आग से राशिद अली, रज्जाक अली, सद्दाम हुसैन और रैफुल अली की रसोई और सुल्तान अली की रसोई और एक मवेशी घर तक फैल गयी।

यह भी पढ़ें:  पाथुरिया घाट स्ट्रीट पर पिछले दिनों टूटे मकान के किरायेदारों को मेयर ने दिया कब्ज़ा प्रमाणपत्र

नुकसान से प्रभावित राशिद अली ने बताया कि आग सुल्तान अली की गौशाला से फैली थी। इससे पहले भी कई बार उसके घर से आग फैल चुकी है। लेकिन वे सतर्क नहीं हुए। भीषण आग में उसके 3 कमरे जलकर राख हो गए जिसमे 4 लाख रुपये नकद, भंडारित अनाज, फर्नीचर, कपड़े और कागजात सब जलकर राख हो गए। उसने घर बनाने के लिए पैसे इकट्ठे किए थे। ईद के बाद वह घर बनाना शुरू करने की योजना बनाई थी। इससे पहले सब खत्म हो गया।घटना के बाद सब कुछ खोकर  मजदूर परिवार खुले आसमान के नीचे शरण ली।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  ऊंचे पर्वत पर खड़े हुए बौने लोग
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts
यह भी पढ़ें:  हावड़ा से चलने वाली ये लोकल ट्रेनें 14 दिनों तक रद्द रहेंगी

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *