IMG 20251120 WA0038

मेदिनीपुर पुस्तक मेले में काव्य और संस्कृति का संगम : दो महत्वपूर्ण काव्यग्रंथों का भव्य विमोचन

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर शहर के विद्यासागर स्मृति मंदिर प्रांगण में आयोजित एकादश मेदिनीपुर पुस्तक मेला एवं मैत्री उत्सव के मंच पर साहित्य प्रेमियों और विद्वानों की एक उल्लेखनीय सभा हुई, जहाँ दो विशिष्ट काव्यग्रंथों का प्रकाशन हुआ।

यह आयोजन साहित्य के प्रति गहरी श्रद्धा और सांस्कृतिक समृद्धि की अभिव्यक्ति बना।प्रसिद्ध प्रकाशक रोहिणी नंदन के कुशल नेतृत्व में कवयित्री मानसी साहू की रचनात्मकता से ओतप्रोत “मानसी मंगल काव्य” का विमोचन हुआ, जो समकालीन काव्य में अपना विशिष्ट स्थान रखता है।

साथ ही साहित्यकार तनुश्री भट्टाचार्य द्वारा अंग्रेजी से अनूदित कवि गुरु पद मुखोपाध्याय की काव्य रचना “अमेजन” भी पाठकों के समक्ष प्रस्तुत की गई, जिसने साहित्य के बहुभाषीय संवाद को परिभाषित किया।

इस सांस्कृतिक संगम में मेला के संपादक कुणाल बनर्जी, सह-संपादक विमान गुप्ता, विद्यासागर विश्वविद्यालय के प्राध्यापक सुमहान बंद्योपाध्याय, कवि तापस बैद्य, गोदापियाशाल चारुशीला विद्यालय की प्रधान शिक्षिका पियाली सेनगुप्ता,

संपादक विद्युत पॉल सहित अनेक साहित्यिक हस्तियाँ और आयोजन के प्रमुख तारापद पाल, प्रकाशक हरिदास तालुकदार के अतिरिक्त कवयित्री मानसी साहू और तनुश्री भट्टाचार्य उपस्थित थे।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन साहित्यिक जगत में नए आयाम स्थापित करता है और साहित्य के पन्नों पर नए संवेदनाओं की छाप छोड़ता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 7 =