खड़गपुर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर के 91 प्राध्यापक, जिनमें निदेशक प्रो. सुमन चक्रवर्ती भी शामिल हैं, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा जारी वैश्विक रैंकिंग 2025 में विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में चयनित हुए हैं। यह उपलब्धि संस्थान की दीर्घकालीन शैक्षणिक उत्कृष्टता, अग्रणी शोध कार्य और वैश्विक प्रभाव का परिचायक है।
किस संबंध में संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि प्राध्यापकों की ज्ञान-विकास, विज्ञान, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी में नवाचार और समाज-हित के प्रति उनकी अथक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आईआईटी खड़गपुर इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान के लिए अपने सभी प्राध्यापकों को हार्दिक बधाई देता है और भविष्य में भी अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नेतृत्व कायम रखने के अपने संकल्प को दोहराता है।
“विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में अपने 90 सम्मानित सहकर्मियों के साथ शामिल होना मेरे लिए अत्यंत विनम्रता और गर्व का विषय है। यह उपलब्धि हमारे शैक्षणिक समुदाय की सामूहिक शक्ति और वैश्विक महत्व के परिवर्तनकारी अनुसंधान को आगे बढ़ाने की संस्थान की दृष्टि को प्रतिबिंबित करती है।
मैं अपने सभी सहकर्मियों को इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ और यह आश्वासन देता हूँ कि आईआईटी खड़गपुर नवाचार, सहयोग और सामाजिक प्रभाव से युक्त अनुसंधान पारिस्थितिकी को और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

