।।आज का राशिफल।।
09 नवम्बर 2025 रविवार
मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपको धन लाभ कराएगा लेकिन आज आपका स्वभाव अत्यंत गर्म रहेगा। जिससे किसी ना किसी से मामूली बातो पर उलझ संबंधों में खटास लाएंगे। सहयोग की कमी रहने पर भी अपने साहस से हाथ मे लिए कार्यो को निर्णायक स्थित तक पहुंचा देंगे। लेकिन आज आपको चाहे कितना भी लाभ मिले फिर भी मन मे कुछ न कुछ अभाव लगा ही रहेगा। खास कर घरेलू परिस्थितियों को लेकर अधिक असंतुष्ट रहेंगे। महिलाएं अपने से उच्च वर्ग से बराबरी करने के चक्कर मे स्वयं तो दुखी होंगी परिजनों को भी करेंगी। माता पक्ष के लोगों से संबंध में कड़वाहट आ सकती है बात-बात पर गर्मी दिखाने से बचे। कमर से नीचे के अंगों में नई पुरानी व्याधि से परेशानी होगी। वजन वाले कार्य करने से बचें।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज भी दिन सामान्य ही रहेगा दिन के आरंभ से ही धन एवं अन्य कार्यो में लापरवाही दिखाएंगे साहस रहेगा लेकिन धैर्य की कमी बनते कार्यो को बिगाड़ सकती है किसी भी कार्य को करने से पहले सोच विचार अवश्य करें आज जो काम आपको लाभ दायक लगेगा बाद में उसी में त्रुटियां नजर आने लगेगी। आज आपके दिमाग में धन को लेकर जोड़ तोड़ लगी रहेगी लेकिन परिस्थितियां सहायक ना रहने पर मन की मन मे ही रह जायेगी। कार्य व्यवसाय में धन लाभ होते होते टल सकता है। नौकरी पेशा वालों को आज मन मे ईर्ष्या रखने के कारण काम मे सफाई नही रहेगी प्रतिद्वन्दी का कार्य जानकर खराब करने पर अधिकारी की फटकार सुन्नी पड़ेगी। ठंड से बचे सर्दी जुखाम हो सकता है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन भी आप अपनी मस्ती में मस्त रहेंगे कोई कुछ भी कहे एक बार जो निर्णय कर लिया उसे पूरा करके ही मानेंगे। मन आज अनैतिक कार्यो समाज विरोधी कार्यो में अधिक भटकेगा अपना काम छोड़ अन्य के कामों में टिका टिप्पणी करने पर किसी से बहस हो सकती है नौकरी वाले लोग आज सावधान रहें सहकर्मी अथवा अधिकारी वर्ग द्वारा कोई इल्जाम लगाया जा सकता है। व्यवसायी वर्ग को मध्यान तक परिश्रम की अधिकता रहेगी लेकिन संध्या के आस पास इसका परिणाम आशा से थोड़ा कम मिलेगा फिर भी संतोष कर लेंगे। घर गृहस्थी में आज वातावरण अस्त व्यस्त रहेगा पति पत्नी के बीच आत्मीयता की कमी रहेगी फिर भी कम काज समय गति से चलेंगे। अनैतिक कर्मो से दूर रहे सेहत खराब करेंगे।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए हानि देने वाला रहेगा। आज आप जिस भी कार्य अथवा योजना को बनाएंगे आरम्भ में ही उसकी सफलता के प्रति आशंकित रहेंगे। इससे आत्मविश्वास में कमी आएगी रही सही कसर मन मे नकारत्मक भाव भर आसपास के परिचित पूरी कर देंगे जिससे आज कोई भी कार्य सिरे चढ़ाना बहुत परेशानी भरा रहेगा। नौकरी पेशा वालों को भी आज अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। अपने काम मे ज्यादा सफाई रखे अन्य के कामों में आज भूल कर भी सलाह ना दें अन्यथा गलती का नतीजा आपके सर आएगा। धन लाभ जोड़तोड़ कर होगा जरूर पर खर्च पहले से ही तैयार रहने से हाथ नही लगेगा। सेहत भी नरम रहेगी मन मे उदासी भी बनेगी संध्या बाद से राहत मिलने लगेगी।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको सामाजिक क्षेत्र से मान सम्मान मिलेगा लेकिन स्वभाव में थोड़ा रूखापन आने से ज्यादा देर टिकेगा नही। कार्य व्यवसाय को लेकर आज बीते दिनों की तुलना में असंतुष्ट रहेंगे धन लाभ काम चलाऊ, आवश्यकता के समय ले देकर हो जाएगा फिर भी ज्यादा की चाह मन को बेचैन करेगी। आज प्रतिस्पर्धा एवं किसी की आलोचना से स्वयं को दूर रखें अन्यथा लेने के देने भी पड़ सकते है। सरकारी कार्य व्यवहारिकता के बल पर पूर्ण हो सकते है स्वभाव में नरमी रखें नही तो कोई नया नियम आड़े आने पर लंबे समय के लिए लटक जाएंगे। भाग्य का साथ कुछ समय के लिए ही मिलेगा मौके को भुनाए संचित कोष में वृद्धि कराएगा अवसर को हाथ से ना जाने दे। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। सेहत में स्वयं की गलती से कोई विकार आ सकता है।
कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा। दिन के आरंभ में आपका स्वभाव अत्यंत जिद्दी एवं मनमाना रहेगा फिर भी इससे कुछ ना कुछ लाभ ही होगा कार्य क्षेत्र हो या घर आज अपने बुद्धि विवेक से ही कार्य करें अन्य किसी की बातों में आकर काम करेंगे तो बाद में पछताना पड़ेगा। व्यवसाय से उचित लाभ कमाएंगे परन्तु इसके लिए नैतिकता को कुछ समय के लिए त्यागना पड़ेगा बाद में मन मे ग्लानि भी होगी लेकिन धन लाभ के आगे भूल जाएंगे। घर मे सुख सुविधा बढ़ाने पर भी अतिरिक्त खर्च करेंगे। पिता अथवा पैतृक कारणों से भी खर्च में वृद्धि होगी धन लाभ होने पर ज्यादा अखरेगा नही। अचल संपत्ति में निवेश भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। संतानों का सहयोग मिलेगा लेकिन भविष्य संबंधित निर्णय स्वयं ही ले। स्वसन अथवा अन्य छाती संबंधित समस्या हो सकती है।
तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपका भाग्य पक्ष प्रबल रहेगा फिर भी दिन से मिले जुले परिणाम मिलेंगे। दिन के आरंभ में धार्मिक कार्यो में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे परन्तु रुचि कम होने के कारण मन नही लगेगा। कार्य व्यवसाय को लेकर आज कोई गुप्त चिंता दिनभर परेशान करेगी इसका निराकरण फिलहाल सम्भव नही। आपकी जीवन शैली आज उच्च वर्गीय से प्रेरित रहेगी अन्य लोगो से तुलना कर ठाठ बाट का जीवन जीने के सपने देखेंगे परन्तु परिस्थितियां इसके खिलाफ रहने पर मन दुखी होगा। पराक्रम शक्ति भी सामान्य से अधिक रहेगी लेकिन परिजनों के ऊपर इसे दिखाना कलह करा सकता है। भूमि भवन संबंधित कार्य फिलहाल टाले धन हानि की संभावना है। सहन की आमद आज सीमित रहेगी गृहस्थी में थोड़ी उठापटक के बाद शांति मिलेगी। विपरीत खान पान सेहत खराब कर सकता है ध्यान दें।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन मध्यान तक सेहत में थोड़ी बहुत नरमी रहने के कारण दिनचर्या धीमी रहेगी दैनिक कार्य मे विलंब होने पर आगे के कार्यक्रम भी प्रभावित होंगे। दोपहर बाद से कुछ राहत मिलने लगेगी लेकिन कार्य क्षेत्र पर आज अधिकांश समय पुराने कार्यो को पूर्ण करने में ही खराब होगा धन की आमद थोड़ी बहुत ही होगी ज्यादा के लिए हाथ पैर ना मारे अन्यथा परिणाम विपरीत ही मिलेंगे। संचित कोष में भी आकस्मिक खर्च आने से कमी आएगी। किसी परिजन का अनैतिक आचरण घर एवं समाज मे बदनामी का कारण बन सकता है आज अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आप नियम विरुद्ध कार्य के लिए भी प्रेरित होंगे लेकिन ध्यान रहे आरम्भ में ये लुभावने लेकिन अंत मे कड़वाहट भरे हो सकते है।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपको आकस्मिक लाभ की प्राप्ति कराएगा। जिससे आप कोई उम्मीद नही रखते आज वही आपके जीवन मे कोई नई दिशा देगा। मानसिक रूप से आप आज अत्यंत शंकालु एवं वाणी से बेबाक रहेंगे सार्वजनिक क्षेत्र एवं घर के बड़ो का सम्मान ध्यान में रखकर ही शब्दों का प्रयोग करें अन्यथा मान हानि तो होगी ही साथ मे प्रेम संबंधों में कड़वाहट भी बनेगी। नौकरी पेशा वालों के लिए दिन निराशाजनक रहेगा जिस कामना से मेहनत कर रहे है उसका श्रेय किसी अन्य को मिलने से परेशान होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा व्यवसायी वर्ग को थोड़े परिश्रम के बाद आशाजनक धन लाभ होगा भविष्य के लिए भी संचय कर पाएंगे। आरोग्य में कुछ कमी आएगी मूत्राशय अथवा अन्य शारीरिक व्याधि हो सकती है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको दैनिक कार्यो के अतिरिक्त भाग दौड़ करनी पड़ेगी। दिन के पूर्वार्ध से जिस कार्य को बनाने के लिए प्रयास करेंगे मध्यान बाद उसमे सफलता मिल जाएगी लेकिन आज पिता के आचार विचार आपसे मेल नही खाएंगे लेकिन काम निकालने के लिए भी इन्ही के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी इसलिये व्यवहारिक रहे अन्यथा आवश्यक कार्य लटक सकते है। सरकारी कार्य के लिए आज दिन शुभ रहेगा कई दिन से रुका काम ले देकर बन सकता है बस अधिकारी वर्ग की मनमानी एवं व्यवहार को अनदेखा करना पड़ेगा। व्यवसाय से आज धन की आमद निश्चित लेकिन भविष्य के लिए संचय नही कर पाएंगे। घर मे वातावरण कुछ समय के लिए उग्र होगा। सेहत में लापरवाही के कारण विकार आ सकता है।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप अतिआत्मविश्वास की भावना से ग्रस्त रहेंगे पूर्व में मिली प्रशंशा से मन मे अभिमान आएगा लेकिन आज आपके अधिकांश निर्णय विपरीत ही जाने वाले है इसलिए कम से कम पराये कार्यो में सलाह अथवा बिचौलिये ना बने। घर मे पैतृक संपत्ति को लेकर या किसी पुराने विवाद के कारण भाई बंधु अथवा किसी अन्य से किसी बात को लेकर गरमा गरमी होने की संभावना है मौन साधने के प्रयास करे अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती है। कार्य व्यवसाय से लाभ की आशा दिन भर रहेगी परन्तु इंतजार करने के बाद संध्या के आसपास आकस्मिक होगा इसलिए चौकन्ने रहे वरना किसी अन्य के हिस्से में जा सकता है। सेहत लगभग ठीक ही रहेगी फिर भी ठंडी वस्तुओ के सेवन से परहेज करें।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन भी अधिकांश समय अशांति में बीतेगा घर मे किसी पुरानी बात अथवा संतानों के कारण प्रातः काल ही संघर्ष की स्थिति बनेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आज विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है अग्नि अथवा किसी अन्य कारण से क्षति होने की संभावना है। अपनी गलती नौकरों अथवा सहकर्मियो के ऊपर डालने पर टकराव हो सकता है। विवेक पूर्ण व्यवहार अपनाए नही तो व्यवसाय की प्रतिष्ठा खराब होने पर आगे नई परेशानी खड़ी होगी। धन की आमद आज माता अथवा अचल संपत्ति के कार्यो से सामान्य ही होगी खर्च भी तुरंत हो जाएगी। उधारी के व्यवहार कम से कम रखें देनदारी में विलंब ना करें धन को लेकर किसी से तीखी झड़प हो सकती है। मानसिक क्लेश अन्य व्याधि को जन्म देगा आध्यात्म में कुछ समय बिताए शांति मिलेगी।
कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।
।।आज का पंचांग।।
09 नवंबर 2025 रविवार
हिंदी माह मार्गशीर्ष
तिथि पंचमी 01:54:21am
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र आद्रा 08:03:35pm
योग सिद्ध 03:01:07pm
करण कौलव 03:04:37pm
करण तैतुल 01:54:21am
चन्द्र राशि मिथुन
सूर्य राशि तुला
रितु हेमंत
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत 2082
शक संवत 1947
वाराणसी
सूर्योदय 06:20:58am
सूर्यास्त 05:26:26pm
दिन काल 11:05:27am
रात्री काल 12:55:09pm
चंद्रास्त 10:25:47am
चंद्रोदय 09:10:16pm
सूर्योदय
लग्न तुला 22°39′, 202°39′
सूर्य नक्षत्र विशाखा
चन्द्र नक्षत्र आद्रा
पद, चरण
घ आद्रा 08:57:48am
ङ आद्रा 02:29:27pm
छ आद्रा 08:03:35pm
के पुनर्वसु 01:40:19am
आज का दिशा शूल पश्चिम
ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



