8 January : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का पंचांग एवं राशिफल।।
08 जनवरी 2022 शनिवार

मेष : आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि उनके बीच आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा और उनको कोई संतान संबंधी खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है। रोजगार की दिशा में जो लोग भी लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उनके हाथ सफलता लगेगी, जिसके कारण वह फूले नहीं समाएंगे। आज यदि किसी सरकारी कार्य को आगे के लिए टालेंगे, तो उसमें भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए ऐसा बिल्कुल ना करें।

वृष : आज का दिन आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा व बाहर के खाने पीने पर भी नियंत्रण रखना होगा। यदि पेट संबंधी कोई समस्या हो, तो डॉक्टरी सलाह अवश्य ले। जीवनसाथी से कोई वाद विवाद होने के कारण आज आपको थोड़ा तनाव भी हो सकता है, लेकिन आप अपने माता पिता से अपने मन की बातें साझा करके आज अपने मन का बोझ भी हल्का करने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपके घर ससुराल पक्ष से कोई अतिथि आगमन का सकता है।

मिथुन : आज आप अपने पारिवारिक कार्यों को करने में व्यस्त रहेंगे और ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ भी मिल सकता है। यदि आज आप किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए, नहीं तो आपको उस धन को उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज अपने कुछ प्रतिद्वंद्वियों से सावधान व सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह उनकी तरक्की में बाधा डाल सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

कर्क : आज के दिन आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीतने में भी कामयाब रहेंगे, जिसके कारण व्यवसाय में भी आज आपके सहयोगी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको एक के बाद एक डील को फाइनल करने को मिलती रहेंगी। राजनीतिक दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, उनके आज कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं, जिसके कारण उनके समर्थन में भी इजाफा होगा और उनको कुछ बेहतर अवसर भी हाथ लगेंगे।

सिंह : आज यदि आप संतान की शिक्षा में आ रही समस्या को लेकर थोड़ा परेशान है, तो आज वह भी किसी बड़े अधिकारी की मदद से पूरी होती दिख रही है। आज आपको भूमि व वाहन का सुख भी मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर आज आप जिसे कार्य को करेंगे, तो सफलता अवश्य हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता की सीढ़ी चढ़ सकेंगे। सायंकाल के समय आज आपके घर कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है।

कन्या : आज का दिन आपके भौतिक सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन इसके साथ-साथ आपको यह भी ध्यान देना होगा कि आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही अपने खर्चों को बढ़ाना है। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। आज आप अपनी बुद्धि व कौशल से व्यापार में जिस भी निर्णय को लेंगे, वह आपके लिए फलदायक रहेगा, लेकिन आज आपको किसी के बहकावे में आकर किसी भी निर्णय को नहीं लेना है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं।

तुला : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके परिवार में किसी पैतृक संपत्ति को लेकर भाइयों में वाद विवाद खड़ा हो सकता है, जिसमें आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके ही बोलना बेहतर रहेगा। छोटे व्यापारियों को आज कुछ कठिनाइयां हो सकती हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ ऐसे प्रस्ताव आएंगे, जिन्हे परिवार के सदस्यों द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।

वृश्चिक : आज आपके किसी पुराने मित्र के मिलने से आपके मन में खुशी बनी रहेगी, क्योंकि उनसे मिलने का प्रयास आप लंबे समय से कर रहे थे। आज यदि आप किसी से धन उधार ले, तो अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके ले। आज आपकी माताजी से आपको डांट खानी पड़ सकती है, लेकिन उसमें आपको चुप रहना ही बेहतर रहेगा। यदि संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो उसे आप किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर करने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु : यदि आप अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए किसी बैंक संस्था अथवा व्यक्ति से कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा, जिसके कारण आप अपनी रुकी हुई योजनाओं को पूरा करेंगे, जो लोग शेयर बाजार अथवा लॉटरी में अपने धन का निवेश करते हैं, उन्हें बहुत ही सोच समझकर धन का निवेश करना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण वह अपनी आगे की पढ़ाई पर ध्यान नहीं लगाएंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है।

मकर : आज यदि आप किसी नए कार्य को करेंगे, तो वह अवश्य पूरा होगा, जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। आज जीवनसाथी की तरक्की देख आपका मन प्रसन्न होगा, जिसके कारण आप उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं। परिवार के में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशे कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी करते नजर आएंगे, लेकिन आज आपको अपने किसी व्यापार के विरोधी के कारण कठिनाई हो सकती है, जिसके कारण सायंकाल के समय आपको थोड़ा तनाव मिल सकता है।

कुंभ : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको शासन व्यवस्था का भी सहयोग मिलता दिख रहा है व आप सरकारी योजनाओं का भी लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों से कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में यदि कोई कलह चल रही थी, तो आज वह समाप्त होगी, जिसके कारण पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन आपके पिताजी से यदि आज आपका कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा।

मीन : आज के दिन आप अपनी घर की वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं, लेकिन आज आपको किसी आर्थिक समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे खड़े रहेंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। सायंकाल के समय आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए, क्योंकि उसमें आपकी वाहन की खराबी के कारण आकस्मात धन खर्च बढ़ सकता है।

।।आज का पंचांग।।

दिनांक – 08 जनवरी 2022
दिन – शनिवार
विक्रम संवत – 2078
शक संवत -1943
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शिशिर
मास – पौस
पक्ष – शुक्ल
तिथि – षष्ठी सुबह 10:42 तक तत्पश्चात सप्तमी
नक्षत्र – उत्तर भाद्रपद 09 जनवरी सुबह 07:10 तक तत्पश्चात रेवती
योग – वरीयान सुबह 11:41 तक तत्पश्चात परिघ
राहुकाल – सुबह 10:02 से सुबह 11:24 तक
सूर्योदय – 07:19
सूर्यास्त – 18:11
दिशाशूल – पूर्व दिशा में

मन की शान्ति : मोर पंख आसन के नीचे रखने से मन में शान्ति मिलती है, ध्यान भजन में मन लगता है।

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *