8 अप्रैल 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
08 अप्रैल 2025 मंगलवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश ही कर पाएंगे। प्रेमी के साथ विचारों को साफ प्रकट करने से गलतफहमियां दूर होंगी। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ सकती हैं। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्द ही मिल सकती हैं। बेरोजगार हैं तो आपको अपनी मनपसंद की कंपनी में साक्षात्कार के लिए बुलाया जा सकता है। आपके जीवन की बहुत सारी परेशानियों का हल निकलेगा। दिन में व्यस्त, शाम तक आराम के साथ स्वास्थ्य सुधार भी होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश हो जायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नए कदम उठायेंगे। आपको लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन हो सकता है। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आप जीवनसाथी के साथ कोई मन की बात शेयर कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है, आपका पूरा ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आपको पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करना चाहिए। बातचीत करते समय आपको अपने वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। मेहनत करने पर आपका काम सफल हो जायेंगे। धन- धान्य में बढ़ोतरी होगी।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम कर सकते हैं। आपको किसी सामाजिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के विद्यार्थियों को नई गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं या कहीं से आते हुए पैसे में भी रूकावटे आ सकती है। इसलिए किसी भी तरह के लेन देन से बचें।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के जो लोग समाज सेवा से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपके कार्य सफल होंगे। प्रेमी से उपहार मिलेगा, जिससे रिश्तें और मजबूत होंगे। व्यापार में मनचाही सफलता मिलेगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश कर सकते हैं। आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में अलग पहचान बनाने में आपकी मदद करेगा। पैसों की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। आपके कुछ काम समय से पूरे ना होने में परेशानी आ सकती है, इसलिए अपना पूरा ध्यान काम पर बनाए रखें। ऑफिस में कामकाज थोड़ा ज्यादा हो सकता है, इससे बिल्कुल परेशान ना हो। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। सेहत का खास ख्याल रखें।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगो के प्रमोशन की बात हो सकती है। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी। अगर आप डेकोरेशन बुकिंग का काम करते हैं, तो आपको किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का आदेश मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा। दिन बहुत अच्छा बीतेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के प्रेमियों के लिए दिन बढ़िया है आपको साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर आपको प्राप्त होगा। कार्यों में माता-पिता सहयोग आपको तरक्की की राह पर ले जायेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका दिन उत्तम रहेगा। आपकी जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, किसी नए कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए दिन शुभ है। आप दोस्तों के साथ खुशियां मनाएंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। आपके सारे काम एक के बाद एक बनते जायेंगे। ऑफिस में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। कार्यालय में अधिकारी आपके काम को देखकर खुश होंगे। इस राशि के प्रेमियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। ऑफिस में कार्य समय से पूरा कर लेंगे। आपको काम के नए अवसर जल्दी ही मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही दूसरों से उम्मीदें भी ज्यादा रहेंगी। दिन खुशी भरा बीतेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। आपका काम आसानी से सफल हो जायेगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। किसी काम में की गई मेहनत का पूरा फल आपको नहीं मिल पायेगा, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए आपको मेहनत कर के सफलता हासिल करनी चाहिए।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का का पंचांग।।
08 अप्रैल 2025 मंगलवार
हिंदी माह चैत्र

तिथि एकादशी 09:12:22pm
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र आश्लेषा 07:54:02am
योग शूल 06:09:13pm
करण वणिज 08:31:50am
करण विष्टि भद्र 09:12pm
चन्द्र राशि कर्क till 07:54:02am
चन्द्र राशि सिंह from 07:54:02am
सूर्य राशि मीन
रितु वसंत
आयन उत्तरायण
संवत्सर विश्वावसु
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत 2082
शक संवत 1947

वाराणसी
सूर्योदय 05:39:38 am
सूर्यास्त 06:13:59pm
दिन काल 12:34:20 pm
रात्री काल 11:24:37am
चंद्रोदय 02:19:41 pm
चंद्रास्त 03:37:04am

सूर्योदय
लग्न मीन 24°12′, 354°12′
सूर्य नक्षत्र रेवती
चन्द्र नक्षत्र आश्लेषा
पद, चरण
डो आश्लेषा 07:54:02am
मा मघा 02:21:49pm
मी मघा 08:51:30pm
मू मघा 03:22:59am
आज का दिशा उत्तर

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताजा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =