IMG 20261007 WA0012

शबरपाड़ा के 78 बच्चों और 25 महिलाओं को मिला पूजा का उपहार

संवाद सूत्र, खड़गपुर। शारदीय दुर्गोत्सव के पहले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बीच खुशियां बांटने की पहल की गई। मेदिनीपुर क्वी़ज केंद्र सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से खड़गपुर महकमा अंतर्गत अतीत में क्रांतिकारी गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध राधानगर गांव के आदिवासी लोधा-शबरपाड़ा में बच्चों और महिलाओं के बीच पूजा के उपहार वितरित किए गए।

संस्था की ओर से 78 बच्चों को दुर्गापूजा के लिए नए कपड़े दिए गए। इसके अलावा 64 बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री का वितरण किया गया। वहीं, 25 महिलाओं को नई साड़ियां प्रदान की गईं। पूजा के ठीक पहले मिले इन उपहारों से शबरपाड़ा के बच्चों और परिवारों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

इस अवसर पर क्वी़ज केंद्र के अध्यक्ष डॉ. रिंकू चक्रवर्ती के नेतृत्व में संस्था के 15 सदस्य-सदस्याओं का प्रतिनिधिमंडल राधानगर पहुंचा। उपहार वितरण के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अतीत के क्रांतिकारी एवं हथियार विशेषज्ञ हेमचंद्र कानूनगो की जन्मभूमि और जन्मस्थान का भी दौरा किया। वहां हेमचंद्र कानूनगो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यह भी पढ़ें:  सेवड़ाफुली में गंगा देवी पासवान स्मृति डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

संस्था के सचिव सुजन बेरा ने कहा कि दुर्गापूजा के अवसर पर संस्था के सदस्य-सदस्याओं और शुभचिंतकों के सहयोग से आर्थिक रूप से पीछे रह गए लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का छोटा-सा प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित वर्गों के साथ खड़े रहने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में जंगमहल क्षेत्र में बांदना पर्व से पहले जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र वितरण करने का भी प्रयास किया जाएगा।IMG 20261007 WA0014

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

तारकेश कुमार ओझा Avatar

तारकेश कुमार ओझा खड़गपुर ब्यूरो के प्रमुख हैं। खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों से राजनीति, स्थानीय घटनाओं और विकास की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। ब्यूरो चीफ के रूप में सालों से कोलकाता हिंदी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं।”

यह भी पढ़ें:  भारतीय किसान संघ ने कोलकाता के नेशनल लाइब्रेरी में की संगोष्ठी
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

यह भी पढ़ें:  बंगाल से फेसबुक फ्रेंड का अपहरण कर लाया शामली का युवक
  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =