सलकिया हिंदी साहित्य गोष्टी द्वारा आयोजित 72वाँ वसंती कवि सम्मेलन संपन्न

अनु नेवटिया : हावड़ा, सलकिया हिन्दी साहित्य गोष्ठी के तत्वावधान में 21 फरवरी 2021 को 72वाँ वसन्ती कवि सम्मेलन का आयोजन श्री हनुमान पुस्तकालय, सलकिया, हावड़ा में किया गया। शिव कुमार ओझा की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती व महाप्राण निराला की तस्वीर पर पुष्प अर्पण व चन्द्रिका प्रसाद पांडेय ‘अनुरागी’ जी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से की गयी। डॉ० मनोज मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया। प्रधान वक्ता ऋषिकेश राय ने कविता से मानव के सम्बन्ध पर व महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी की लेखनी और उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए अपना महत्वपूर्ण वक्तव्य रखा। इस सुअवसर पर संस्था द्वारा कलकत्ता के वरिष्ठ कवि व गजलकार शम्भू लाल जालान ‘निराला’ (कार्यक्रम के विशिष्ट कवि अतिथि) को हिन्दी साहित्य में उनके विशेष योगदान के लिए सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे समाज सेवी दीपक दुबे व आयुर्वेद के जानकार डॉ० शैलेन्द्र सिंह।साथ ही इस अवसर पर संस्था द्वारा सम्पादित वार्षिक पत्रिका “वसंत वाणी” के 59वें अंक का भी अनावरण सम्मानीय अतिथियों द्वारा किया गया।

कवि सम्मेलन में विश्वरूप साह ‘परीक्षित’, विक्की यादव शौर्य, आरती भारती, अनु नेवटिया, डॉ० मायाशंकर झा, जतिन हयाल, सुधा मिश्रा, रामशिरोमणि उपाध्याय पथिक जौनपुरी, डॉ० सुभाष चंद्र शुक्ल, अवधेश मिश्रा, नन्दलाल सिंह, विजय शर्मा, अमित कुमार अम्बष्ट, शम्भू लाल जालान ‘निराला’, बिहारी लाल चौधरी, अरविन्द मिश्र, रघुनाथ प्रसाद ‘गुस्ताख़’, साधू जी, विद्या प्रसाद, अनुष्का गिरी, प्रदीप कुमार धानुक, मनोज राजेंद्र मिश्रा, सुदामा प्रसाद वर्मा, श्रीराम पुकार सिंह, रणजीत प्रसाद भारती,

सविता पांडेय, मौशमी प्रसाद, डॉ० विभा द्विवेदी, रमा कांत सिन्हा, रविंद्र श्रीवास्तव, आशुतोष पाठक, संजीत बर्मन, चन्द्रिका प्रसाद पांडेय ‘अनुरागी’, विष्णु गोस्वामी व अन्य ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम की देख रेख में धर्मेंद्र गिरी, अजय कुमार झा, राजेश चौधरी, रंजीत झा, चंदन शर्मा सक्रिय रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के अध्यक्ष केशरी कुमार तिवारी ने किया व धन्यवाद ज्ञापन संस्था के मंत्री विष्णु गोस्वामी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *