।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
07 दिसम्बर 2025 रविवार
मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज ज्यादा भागदौड़ करने से भी कुछ विशेष परिणाम नही मिल सकेगा। कार्यो को सहज रूप से होने दीजिए। जबरदस्ती करने पर परिणाम भी वैसे ही मिलेंगे धन लाभ बहुत प्रयास के बाद थोड़ा बहुत ही होगा। मित्र मंडली में कुछ अनैतिक वर्जित कार्य करने का दबाव बनाया जा सकता है, बेहतर रहेगा बाहर की जगह घर मे ही खाली समय बिताए। इससे घर के सदस्यों से चल रही गलतफहमियां भी दूर होंगी साथ ही आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। सेहत में छोटे मोटे विकार लगे रहेंगे।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपके कोई भी कार्य सामाजिक हो या आध्यात्मिक अथवा घरेलू सभी में आडंबर युक्त दिनचर्या रहेगी लेकिन फिर भी सामाजिक दृष्टिकोण से ये प्रसन्नता दायक ही रहेगी। कार्य क्षेत्र पर भाग्य का साथ मिलेगा सहयोग भी समय पर मिलने से सोची हुई योजनाएं समय पर फलित होंगी धन लाभ आशाजनक रहेगा। पैतृक संपत्ति का सुख मिलेगा लेकिन भाई बंधुओ से थोड़ी बहुत गर्मा गर्मी हो सकती है। महिलाओं का किसी पुरुष अथवा पुरुषों का महिला के सहयोग से भाग्योदय होने की संभावना है। मनोरंजन पर अतिरिक्त खर्च करेंगे।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपके लिए आज जल्दबाजी में कार्य करने पर टूट फुट अथवा अन्य प्रकार से आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। आज महिलाओं को अथवा किसी महिला द्वारा मानसिक क्लेश मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में संघर्ष अधिक रहेगा सोची हुई योजनाएं निष्फल जाएंगी। केवल पूर्व में किए परोपकार का फल ही किसी ना किसी रूप में मिल जाएगा फिर भी दैनिक खर्च चलाना भी आज मुश्किल लगेगा। नए कार्य का आरंभ अथवा निवेश कुछ दिनों के लिए निरस्त करें। परिजनो की बात को ध्यान से सुने
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप मध्यान तक पारिवारिक उत्तरदायित्वों की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे रिश्तेदारी में जाना पड़ेगा खर्च आज पिछले दिनों से कम लेकिन बजट बिगाड़ने वाले रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज समय कम ही दे पाएंगे धन की आमद कम ही रहेगी। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों की कमी खलेगी। परिवार में आज आनंद का वातावरण किसी ना किसी के अहम के कारण खराब हो सकता है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आरंभ से ही लाभ की संभावना बनेगी लेकिन धन मध्यान तक परिश्रम करने के बाद ही संध्या के आसपास हाथ लगेगा। आज अचल संपत्ति संबंधित कार्य में सफलता की संभावना अधिक रहेगी। आध्यात्म में रुचि केवल व्यवहारिकता मात्र रहेगी। अपने कार्य के प्रति गंभीर रहेंगे फिर भी लापरवाही से बचें मेहनत करने पर पैतृक संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। धन लाभ थोड़ा बौद्धिक परिश्रम करने पर हो जाएगा। पारिवारिक स्थिति परेशान करेगी
कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन मन मे आध्यात्मिक भावनाएं जागृत होंगी लेकिन मन के भटकने के कारण पूजा पाठ में ध्यान केंद्रित नही कर सकेंगे फिर भी आज दिन पहले से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र पर भी आज व्यवस्था रहेगी निश्चित समय से थोड़ा आगे पीछे कार्य पूर्ण कर लेंगे मन मे कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी लेकिन धनाभाव अथवा किसी अन्य कारण से कर नही पाएंगे। परोपकारी स्वभाव के कारण लोगो की मदद करेंगे बाद में स्वयं परेशानी में पड़ेंगे। धन लाभ आवश्यकता पूर्ति लायक ही मध्यम होगा। महिलाए का परिवार में महत्त्व बढेगा।
तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको कुछ ना कुछ विकार बनेगा दिन के आरंभ में इसकी अनदेखी करने पर मध्यान के आस पास बढ़ने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर भी अधिकांश कार्य आपके मन के अनुसार ना होने पर बेमन से करने पड़ेंगे। व्यावसायिक कार्यो से यात्रा करनी पड़ेगी सम्भव हों तो आज टालने के प्रयास करें लाभ की जगह खर्च ही होगा। मानसिक विकार बनेंगे जो करना चाहेंगे उसके सफल होने के प्रति आशंकित रहेंगे। फिर भी पराक्रम से लाभ के अवसर बना लेंगे धन लाभ खर्च निकालने लायक होगा। पेट संबंधित समस्या से भी परेशानी रहेगी। तले भुने खाने से परहेज करें संतुलित मात्रा में ही खाएं।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा किसी भी कार्य को एक बार मे पूर्ण नही कर पाएंगे आवश्यक कार्य भी कई बार प्रयास करने पर ही पूर्ण होंगे धन की आमद निश्चित नही रहेगी फिर भी कही ना कही से अवश्य हो ही जाएगी। पैतृक संबंधित कार्य कुछ समय के लिए स्थगित रखें परिणाम कुछ नही मिलेगा उल्टे व्यर्थ की भागदौड़ एवं धन हानि ही होगी। भाई बंधुओ से ही प्रतिस्पर्धा होगी धैर्य से काम लेने पर ही इसमें सफलता मिल सकती है। परिवार की महिलाएं विवेकी व्यवहार करेंगी
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन के प्रातः काल मे किसी गलती का पछतावा होगा प्रत्येक कार्य संकोच से करेंगे लेकिन मन मे चंचलता आएगी सही कार्य को छोड़ गलत कार्य की ओर जल्दी आकर्षित हो जाएंगे। मन दोपहर तक दुविधा में रहेगा किसी परिजन का मार्गदर्शन चाहेंगे लेकिन मिल नही सकेगा कोई बाहरी व्यक्ति ही दुविधा से बाहर निकालेगा। धन लाभ आवश्यकता से कम अकस्मात होगा अगर भविष्य में लाभ चाहते है तो मेहनत करने में कमी ना छोड़े जोखिम वाले कार्य आज तो नही पर निकट भविष्य में अवश्य लाभ दिलाएंगे।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप मानसिक रूप शांति अनुभव करेंगे जल्दी से किसी की गलती का बुरा नही मानेंगे नाही विरोध प्रकट करेंगे लेकिन दिल से लगाने के कारण स्वयं ही मन ही मन दुखी होंगे। कार्य व्यवसाय से लाभ की उम्मीद कई बार बनेगी परन्तु सफलता एक आध में ही मिल सकेगी मध्यान बाद का समय ठीक ठाक रहेगा धन लाभ के साथ सुख के साधनों का उपभोग करेंगे लेकिन घर मे किसी को आपकी उन्नति अखरेगी भाई बंधु ईर्ष्या का भाव रखेंगे।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन जिस वजह से अपने विचारों को किसी को भी समझने में विफ़ल रहेंगे। आज आपका मन मौज शौक अथवा अनैतिक कार्यो में भटकेगा किसी के रोक टोक करने पर झगड़े पर उतर आएंगे। कार्य क्षेत्र पर इसके विपरीत व्यवहार रहेगा अपना काम निकालने के लिए अत्यंत मीठा व्यवहार करेंगे फिर भी मन के कड़वे भाव छुप नही पाएंगे। दिमाग की जगह दिल की सुन्ना कुछ ना कुछ हानि ही कराएगा। आध्यत्मिक कार्यो से जुड़े धन के साथ सम्मान लाभ भी मिलेगा। भागदौड़ कर कही ना कही से धन की व्यवस्था कर ही लेंगे।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपके लिए वाणी एवं व्यक्तित्त्व में प्रखरता रहेगी बिगड़े कार्यो को भी व्यवहारिकता से बना लेंगे। परिवार में किसी गलतफहमी को लेकर मतभेद होंगे यहाँ भी वाणी एवं विवेक से स्थिति संभाल लेंगे। कार्य व्यवसाय में आज आपकी बराबरी कोई नही कर सकेगा फिर भी सतर्क रहें पीछे से हानि पहुचाने वाले भी बहुत रहेंगे जो आपसे मन का भेद लेकर अपना प्रयोजन सिद्ध करेंगे। नौकरी वालो के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा आपके विचार अधिकारी वर्ग को प्रभावित करेंगे।
कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।
।।आज का पंचांग।।
07 दिसंबर 2025 रविवार
हिंदी माह पौष
तिथि तृतीया 06:24:18pm
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र पुष्य 10:11:35am
योग वैधृति 07:09:35am
योग विश्कुम्भ 03:42:12am
करण वणिज 07:50:26am
करण विष्टि भद्र 06:24:18pm
करण बव 05:07:59am
चन्द्र राशि कर्क
सूर्य राशि धनु
रितु हेमंत
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत 2082
शक संवत 1947
वाराणसी
सूर्योदय 06:32:07am
सूर्यास्त 05:06:49pm
दिन काल 10:34:42am
रात्री काल 01:25:57pm
चंद्रास्त 08:59:39am
चंद्रोदय 07:39:18pm
सूर्योदय
लग्न धनु 15°10′ , 255°10′
सूर्य नक्षत्र पूर्वाषाढा
चन्द्र नक्षत्र पुष्य
पद, चरण
4 ड पुष्य 10:11:35am
1 डी आश्लेषा 03:39:13pm
2 डू आश्लेषा 09:09:14pm
3 डे आश्लेषा 02:41:46am
आज का दिशा शूल पश्चिम
ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



