खड़गपुर। पश्चिम बंगाल राज्य स्कूल खेल और खेल परिषद के तहत 69 वें राज्य स्कूल खेल 2025 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों ने भाग लिया था।
सिलीगुड़ी के म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन इंडोर स्टेडियम में 24 से 27 अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता में पश्चिम मेदिनीपुर की दो लड़कियों, अदृजा खाड़ा और तृपर्णा बेरा ने भाग लिया।
लड़कों में दक्षिण कोलकाता के हिमन कुमार मंडल और लड़कियों में उत्तर 24 परगना जिले की सारिका साहिद ने चैंपियनशिप जीती। 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में लड़कों में उत्तर 24 परगना जिले के सोहम मुखर्जी और लड़कियों में सिलीगुड़ी की श्रेयाधर ने चैंपियनशिप जीती।

19 वर्ष से कम आयु वर्ग में लड़कों में उत्तर 24 परगना जिले के प्रियांशु कर्मकार और लड़कियों में दक्षिण कोलकाता की दिया बसु ने चैंपियनशिप जीती।
पश्चिम मेदिनीपुर जिले की निवासी श्रीपर्णा नंद ने इस प्रतियोगिता में चयनकर्ता की भूमिका निभाई। वह एक राष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस खिलाड़ी और कोच हैं। वे खेलों के प्रति काफी समर्पित हैं। उनके लिए टेबल टेनिस खेलना भगवान की पूजा की तरह है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



