IMG 20260720 WA0016

रक्तदान शिविर में 55 लोगों ने किया रक्तदान, दिव्यांग को भेंट की गई ट्राइसाइकिल

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर के कर्नेलगोला स्थित भगवती शिशु शिक्षायतन में सामाजिक संस्था फ्रेंड्स एंड लवर्स फॉर लाइफ की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर एवं ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 55 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। वहीं, एक दिव्यांग व्यक्ति को ट्राइसाइकिल प्रदान कर उसकी सहायता की गई।

कार्यक्रम में संस्था की ओर से अनय माइती एवं उनके सहयोगियों ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का स्वागत किया। शिविर का उद्घाटन मेदिनीपुर के विधायक शंकर गुच्छाइत ने किया।

इस अवसर पर आलोक बरण माइती ने उद्घाटन गीत प्रस्तुत किया, जबकि रंजन जना ने बांसुरी वादन से कार्यक्रम को सांगीतिक रंग दिया।

रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए शालबनी के विधायक विमान महतो, नगर पालिका अध्यक्ष सौमेन खान, मेदिनीपुर विधायक प्रतिनिधि अपरूप बक्सी, अधिवक्ता तीर्थंकर भक्त, समाजसेवी अरूप दास, कुंदन गोप, शांतनु चक्रवर्ती, श्यामल दास, स्नेहाशीष भौमिक,

शंकर माझी, अमित साहू, रक्तदान आंदोलन के नेता असीम चौधरी, समाजकर्मी सुदीप कुमार खाड़ा, चयन आचार, सुरजीत सरकार, शिक्षिका पापिया चौधरी तथा शिक्षक बुद्धदेव दास सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:  केंद्रीय मंत्री जॉन बारला के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

मौके पर उपस्थित सभी अतिथियों ने अनय माइती को शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरजीत सरकार एवं सुमन चटर्जी ने संयुक्त रूप से किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

तारकेश कुमार ओझा Avatar

तारकेश कुमार ओझा खड़गपुर ब्यूरो के प्रमुख हैं। खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों से राजनीति, स्थानीय घटनाओं और विकास की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। ब्यूरो चीफ के रूप में सालों से कोलकाता हिंदी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं।”

यह भी पढ़ें:  PFRDA ने कोलकाता में अटल पेंशन योजना (APY) के विस्तार के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + seven =