IMG 20250908 WA0044

ब्राह्मणडिहा प्राथमिक विद्यालय के शिविर में 54 यूनिट रक्तदान

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के ब्राह्मणडिहा प्राथमिक विद्यालय की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर अपने सातवें वर्ष में प्रवेश कर गया। इस शिविर में 54 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से भाग लिया, जिनमें 17 महिलाएं भी शामिल थीं।

रक्त संग्रहण का दायित्व डेबरा ब्लड बैंक के अनुभवी डॉक्टरों और उनके सहकारियों ने संभाला। शिविर का उद्घाटन धलहार पागलिमाता प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अमित पात्र ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, आसपास के विद्यालयों के शिक्षक और कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।

सभी की उपस्थिति और सहयोग से रक्तदान शिविर अत्यधिक सफल रहा। रक्तदान के अलावा, विद्यालय के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

विद्यालय के शिक्षक दीप्तिपद राणा ने पूरे कार्यक्रम का सुचारु रूप से संचालन किया। इस महती कार्यक्रम का पर्यवेक्षण विद्यालय के शिक्षक-इन-चार्ज आनंद मोहन मंडल ने किया।

उन्होंने बताया कि विद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी के तहत हर साल यह रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है और भविष्य में इसे और बड़े पैमाने पर आयोजित करने की योजना है।

रक्तदान शिविर की सफलता से स्थानीय निवासी काफी प्रसन्न दिखे।
उन्होंने विद्यालय की इस सामाजिक पहल की सराहना की और भविष्य में भी साथ देने का वादा किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 11 =