बंगाल में कोविड-19 के 54 नए मामले आए सामने

Corona In West Bengal, कोलकाता। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 358 नए मामले सामने आए हैं। इसमें एक्टिव मरीजों की संख्या 6 हजार पहुंच गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार यानी की 9 जून को सुबह एक आंकड़ा जारी किया हैं।

उसके अनुसार, केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। उसके बाद पश्चिम बंगाल, गुजरात और दिल्ली का स्थान है। 

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 54 नए मामले सामने आए, जिससे इस बीमारी के कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 747 हो गई। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

इस अवधि के दौरान, 53 मरीज संक्रमणमुक्त हो गए। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से राज्य में अब तक एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर, तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्र ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित कर रहा है। सभी राज्यों को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − fourteen =